Ranchi News: खबर झारखंड से हैं जहा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय झारखंड दौरे पर हैं. आज वह देवघर पहुंचीं, जहां उन्होंने एम्स के एक अहम कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इसके बाद राष्ट्रपति रांची पहुंची. जहां राजभवन में उनका जोरदार स्वागत किया गया. राष्ट्रपति मुर्मू आज रात राजभवन में विश्राम करेंगे. इस दौरे को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये हैं और प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है.
झारखंड की यह यात्रा उनके लिए खास मानी जा रही है, क्योंकि कल यानी शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू धनबाद स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के कार्यक्रम में शामिल होंगी. वहां वह छात्रों को संबोधित करेंगी और संस्थान के विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगी.
Also Read: दरभंगा आयुक्त की अध्यक्षता में क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार की हुई बैठक




















