Jharkhand VidhanSabha: झारखंड विधानसभा के छठे तीसरे (मानसून) सत्र के पहले दिन झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो की अध्यक्षता में हुई कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में शामिल हुए. बैठक में सदन के एजेंडे, विधायी कामकाज और सत्र के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में संसदीय कार्य मंत्री और अन्य प्रमुख सदस्य भी मौजूद थे. सत्र के माध्यम से झारखंड राज्यहित से जुड़े मुद्दों पर सार्थक चर्चा की आशा व्यक्त की गयी.
वही षष्ठ्म झारखण्ड विधानसभा के तृतीय (मॉनसून) सत्र प्रारंभ होने से पूर्व विधानसभा स्थित स्पीकर कक्ष में विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो का सीएम हेमंत सोरेन ने स्वागत किया।
षष्ठ्म झारखण्ड विधानसभा के तृतीय (मॉनसून) सत्र प्रारंभ होने से पूर्व विधानसभा स्थित स्पीकर कक्ष में माननीय विधानसभा अध्यक्ष आदरणीय श्री रबीन्द्रनाथ महतो जी का स्वागत किया।
जोहार! pic.twitter.com/MmkXPtenv4
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) August 1, 2025
वही गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने षष्ठम् झारखण्ड विधानसभा के तृतीय (मॉनसून) सत्र के प्रारंभ से पूर्व, विधानसभा स्थित अध्यक्ष कक्ष में झारखण्ड विधानसभा के अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो का स्वागत किया।
षष्ठम् झारखण्ड विधानसभा के तृतीय (मॉनसून) सत्र के प्रारंभ से पूर्व, विधानसभा स्थित माननीय अध्यक्ष कक्ष में झारखण्ड विधानसभा के माननीय अध्यक्ष आदरणीय श्री रबीन्द्रनाथ महतो जी का स्वागत किया। pic.twitter.com/PBGcE9qFqP
— Kalpana Murmu Soren (@JMMKalpanaSoren) August 1, 2025
Also Read: मानसून सत्र से पहले श्रद्धांजलि प्रस्ताव में भावुक हुए जयराम महतो