Bihar News: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दरभंगा पूर्वी जिला संगठन के पदाधिकारियों ने अलीनगर प्रखंड अंतर्गत तुलापट्टी ग्राम स्थित बूथ संख्या 174 और 175 पर चल रहे मतदाता पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष विनय कुमार पासवान एवं जिला महामंत्री सह अलीनगर विधानसभा भाजपा BLA-1 संजय कुमार सिंह उर्फ़ पप्पू सिंह उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान BLA-2 कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा, निर्देश दिए गए तथा मतदाता सूची अघातन कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई।
भाजपा जिलाध्यक्ष विनय कुमार पासवान ने कहा कि पार्टी का संकल्प है कि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सूची में दर्ज हो। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर सक्रियता ही पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति है और यही लोकतांत्रिक व्यवस्था को मज़बूत करती है।
वहीं भाजपा जिला महामंत्री संजय कुमार सिंह उर्फ़ “पप्पू सिंह” ने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण अभियान लोकतंत्र की बुनियाद को मज़बूत करने का कार्य है। भाजपा के कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन कर रहे हैं।
Also Read: Darbhanga News: राहुल गांधी के दौरे को लेकर दरभंगा जिला प्रशासन ने शुरू की तैयारी
उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि वर्तमान में विपक्षी दल लगातार “वोट चोरी, वोट चोरी” जैसे आरोप लगा रहे हैं लेकिन इसमें कोई सच्चाई नहीं है। दरअसल विपक्ष के पास अब कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है इसलिए वे जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। संजय सिंह ने आगे कहा कि भाजपा का उद्देश्य स्पष्ट है, कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे। संगठन की यही सक्रियता भाजपा को जन-जन की पार्टी बनाती है। बूथ स्तर पर मज़बूती ही सशक्त लोकतंत्र की गारंटी है।