Darbhanga News: मिथिलावादी पार्टी ने दरभंगा में विकास के नए संकल्प के साथ अपनी जनयात्रा की शुरुआत की। पार्टी के युवा नेता अभिषेक कुमार झा के नेतृत्व में रविवार को “हम बदलेंगे दरभंगा” जनयात्रा का शुभारंभ मां श्यामा मंदिर से हुआ। पूजा-अर्चना और आशीर्वाद लेने के बाद यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
यात्रा का प्रारंभ कंसी से हुआ है और यह 10 सितंबर को वार्ड 40 स्थित अभण्डा पहुंचेगी। शुरुआत के मौक़े पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में ख़ासा उत्साह देखा गया।
इस दौरान अभिषेक झा ने कहा कि,
“ दरभंगा ने पिछले 20 वर्षों से बदहाली और उपेक्षा झेली है। अब विकास का संकल्प हर नागरिक का होगा। यह यात्रा सिर्फ़ नारा नहीं बल्कि दरभंगा की समस्याओं को समझने और उनके समाधान की ठोस योजना बनाने का अभियान है।”
Also Read: Darbhanga News: JDU के राष्ट्रीय महासचिव ने राहुल और तेजस्वी पर जमकर साधा निशाना
इस अवसर पर मिथिलावादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल चौधरी ने युवाओं से नेतृत्व संभालने का आवाहन किया। वहीं CA संदीप झा ने दरभंगा की प्रमुख समस्याओं जैसे पानी, सड़क और जाम का उल्लेख करते हुए कहा कि, बदलाव की नई शुरुआत हो चुकी है।
यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए रवि के पटवा, दीपक, रोहित, हायाघाट प्रखंड अध्यक्ष दीपक कुमार झा, रणवीर चौधरी, राज पासवान, रजत रंजन, बिट्टू कुमार सहित कई नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भागीदारी निभाई। आने वाले दिनों में यह यात्रा जनता की समस्याएं सुनने और बदलाव का संदेश देने के साथ जनचेतना और विकास का नया अध्याय लिखने जा रही है।











