Darbhanga News: भारतीय जनता पार्टी दरभंगा पूर्वी जिला के महामंत्री संजय सिंह उर्फ़ पप्पू सिंह ने रविवार को अलीनगर विधानसभा क्षेत्र के तारडिह पूर्वी मंडल स्थित ककोढ़ा ग्राम, बूथ संख्या-49 के दुर्गा मंदिर प्रांगण में कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात को सुना।
कार्यक्रम के बाद संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह संबोधन प्रेरणादायक रहा, जिसने देश के विकास और प्रगति के प्रति सरकार की गंभीरता को रेखांकित किया।
उन्होंने बताया कि मोदी जी ने अमेरिकी टैरिफ़ से जुड़ी चुनौतियों और उनके समाधान पर चर्चा की, साथ ही किसानों के हितों की रक्षा के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ तेज़ी से जनता तक पहुंच रहा है।
Also read: Bihar News: दरभंगा में राहुल गांधी की यात्रा के दौरान सुरक्षाकर्मियों पर बाइक चोरी का आरोप
साथ ही राहुल गांधी कि वोटर अधिकार यात्रा का ज़िक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता द्वारा प्रधानमंत्री मोदी की माता पर की गई अपमानजनक टिप्पणी अस्वीकार्य और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का अपमान पूरे देराष्ट्र का अपमान है और भाजपा कार्यकर्ता उनके सम्मान और देश के गौरव की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर है।
इस मौक़े पर मंडल अध्यक्ष पुरूषोत्तम झा, महामंत्री शंभु पासवान, हुकुमदेव यादव, विवेकानंद झा, राजीव झा, सुमित चौधरी, राजकुमार सिंह, चंदन सिंह, राजीव सिंह, रंजीत सिंह, राजेश सिंह, मोहम्मद ज़हीर समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।