Jharkhand News: मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत अगस्त माह की क़िस्त धनबाद ज़िले की 3,56,774 महिलाओं के बैंक खातों में सीधे हस्तांतरित कर दी गई है। प्रत्येक लाभुक को ₹2500 की राशि मिली है। इस तरह कुल ₹89 करोड़ 19 लाख 35 हज़ार की राशि अंतरण की गई।
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने बताया कि यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और सम्माजनक जीवन प्रदान करने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई है। इसके तहत लाभुकों को हर महीने सम्मान राशि दी जाती है। जुलाई माह की किस्त भी लाभुकों को उपलब्ध करा दी गई है।
प्रखंड एवं क्षेत्रवार लाभुकों की संख्या (अगस्त 2025)
बाघमारा प्रखंड – 46,536
बाघमारा अंचल – 7,533
बलियापुर प्रखंड – 21,942
बलियापुर अंचल – 1,167
धनबाद प्रखंड – 7,120
धनबाद अंचल – 35,533
एग्यारकुण्ड प्रखंड – 17,038
एग्यारकुण्ड अंचल – 5,307
गोविन्दपुर प्रखंड – 51,297
गोविन्दपुर अंचल – 861
झरिया अंचल – 45,449
कलियासोल प्रखंड – 20,288
निरसा प्रखंड – 24,561
पूर्वी टुण्डी प्रखंड – 9,936
पुटकी अंचल – 18,085
तोपचांची प्रखंड – 27,238
टुण्डी प्रखंड – 16,883
कुल लाभुक: 3,56,774
कुल राशि: ₹89,19,35,000
Also read: Darbhanga News: बिहार बंद के दौरान राज्यसभा सांसद पति ने ऑटो ड्राइवर को बेरहमी से पीटा
आधार सीडिंग और सत्यापन की अपील
उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि जिन महिलाओं के बैंक खाते अभी तक आधार से लिंक नहीं है उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने सभी लंबित लाभुकों से शीघ्र आधार सीडिंग कराने की अपील की।
वर्तमान में ज़िले में लाभुकों का भौतिक सत्यापन भी तेज़ी से चल रहा है। सत्यापन के बाद योग पाए गए लाभुकों को सम्मान राशि उपलब्ध कराई जाएगी। जिनका सत्यापन बाक़ी है वे आंगनबाड़ी सेविका से संपर्क कर प्रपत्र प्राप्त कर सकते हैं।