India-Nepal News: नेपाल में सोशल मीडिया प्रतिबंध के ख़िलाफ़ भड़की हिंसा का असर अब भारत- नेपाल रेल संचालन पर भी पड़ा है। बढ़ते तनाव सुरक्षा कारणों से रेल सेवा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है।
बिहार के मधुबनी ज़िले स्थित जयनगर रेलवे स्टेशन पर नेपाली यात्रियों की भीड़ देखी गई जो ट्रेन का इंतज़ार कर रहे थे। लेकिन सेवा रद्द होने की जानकारी मिलते ही यात्री असमंजस में पड़ गए।
नेपाल में सोशल मीडिया प्रतिबंध के ख़िलाफ़ चल रहे विरोध प्रदर्शनों ने कई जगह हिंसक रूप ले लिया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भारत सरकार ने सुरक्षा के मद्देनज़र यह बड़ा क़दम उठाया है।
Also read: India-Nepal News: नेपाल में सोशल मीडिया प्रतिबंध के विरोध में हिंसा, भारत नेपाल-सीमा पर हाई अलर्ट
रेलवे सूत्रों ने स्पष्ट किया कि फ़िलहाल सेवा बहाल करने की कोई संयमसीमा तय नहीं है। हालात सामान्य होने तक भारत-नेपाल रेल संचालन बंद रहेगा। वहीं सीमा क्षेत्रों में स्थानीय प्रशासन व सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट के हेल्पलाइन से जानकारी प्राप्त करें।