ज्यादातर आपने मुर्गियों के सफेद या भूरे रंग के अंडे देखें होंगे। हालांकि मुर्गियों की एक प्रजाति काले रंग का अंडा भी देती हैं।
लेकिन क्या आपन नीले रंग का अंडा देखा है? दुनिया में कुछ खास नस्ल की मुर्गियां नीले अंडे देती है। चलिए इन मुर्गियों के बारे में जानते हैं।
नीले अंडे देने वाली मुर्गी का नाम अरौकाना है। यह नस्ल चिली में पाई जाती है।
इन मुर्गियों की खासियत है कि इनके कानों पर भी पंख होते हैं और उनकी पूछ नहीं होती।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो 1914 में स्पेन के पक्षी वैज्ञानिक साल्वाडोर कैस्टेल ने इस नस्ल को पहली बार चिल्ली के अरौकाना इलाके में देखा था।
इसी वजह से इसका नाम अरौकाना पड़ा। इसके अलावा भी कुछ और मूर्गियों की नस्ले हैं जो नीले रंग के अंडे देती हैं।
इनमें अमेरिका में पाई जाने वाली अमेरौकाना नस्ल भी नीले अंडे देती है। इसके अलावा ईस्टर एगर नाम की नस्ल भी नीले अंडे देती है।
वैज्ञानिकों का मानना है कि इन अंडों का रंग एक रेट्रोवायरस की वजह से बदल जाता है। हालांकि अंडों की गुणवत्ता या खाने की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ता।
हाल ही में कर्नाटक के दावणगेरे जिले में एक किसान की मुर्गी ने नीला अंडा दिया, जिसने सबको चौंका दिया था।