Bihar News: प्रखंड क्षेत्र के नरमा नवानगर पंचायत की मुखिया अनुराधा सिंह के ज्येष्ठ सह भाजपा नेता संजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह के मझले भाई ट्रैफिक एएसआई मनोज सिंह की मृत्यु शनिवार की सुबह लंबी बीमारी के कारण अपने ही आवास पर हो गई।
मनोज सिंह वर्तमान में पटना के शगुनी मोड़ ट्रैफिक थाना में पदस्थापित थे। करीब दो वर्षों से उनकी तबीयत लगातार ख़राब थी और दिल्ली में उनका इलाज चल रहा था। निधन की ख़बर से परिवार में कोहराम मच गया। बेटे राहुल सिंह, और पुत्री का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं भाईयों में पप्पू सिंह, सरोज सिंह और संतोष सिंह समेत पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पप्पू सिंह ने भावुक होकर कहा कि पिछले वर्ष बड़े भाई के निधन के बाद अब मंझले भाई को खोना बेहद पीड़ादायक है।
Also Read: Darbhanga News: मिथिला विश्वविद्यालय बना दलालों का अड्डा, छात्रों से हो रही अवैध वसूली
घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा मंडल अध्यक्ष लाल मुखिया, राजद नेता सह पूर्व मंत्री अब्दुलबारी सिद्दीकी के भाई मो. तारिक शफी, प्रमुख प्रतिनिधि राजीव यादव, कांग्रेस नेता लुत्फुर रहमान, राजद प्रखंड अध्यक्ष चौधरी यादव, जदयू अध्यक्ष मुस्लिम आजाद, आशिफ आजम, प्रभाकर झा, प्रकाश सहनी, उप मुखिया प्रमोद झा, अरविंद झा और सुभाष यादव सहित कई लोगों ने मिलकर पप्पू सिंह के पीड़ित परिजनों से मिलकर शोक व्यक्त किए। वहीं, सांसद डॉ. गोपालजी ठाकुर और पूर्व मंत्री अब्दुलबारी सिद्दीकी ने भी गहरी संवेदना जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को धैर्य देने की प्रार्थना की।