Solar Eclipse 2025: यह खबर आखिरी सूर्य ग्रहण से जुड़ी हुई हैं, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार साल 2025 का आखिरी सूर्य ग्रहण 21 सितंबर की रात से 22 सितंबर की सुबह तक लगने वाला है. खास बात यह है कि इस दिन सर्वपितृ अमावस्या भी मनाई जा रही है. भारतीय समय के मुताबिक यह सूर्य ग्रहण रात 11 बजे शुरू होगा और सुबह 3:23 बजे खत्म होगा. इसकी कुल अवधि चार घंटे से अधिक है, जबकि चरम समय रात 1:11 बजे होगा।
सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा
हालांकि, राहत की बात यह है कि यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। इसलिए सूतक काल लागू नहीं होगा. लेकिन खगोलीय दृष्टि से इस ग्रहण का विशेष महत्व है। इसे दक्षिणी प्रशांत महासागर, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और अंटार्कटिका के कुछ हिस्सों में देखा जा सकता है।
सूर्य ग्रहण कब लगता हैं ?
सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा परिक्रमा करते हुए सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है और सूर्य का कुछ या पूरा प्रकाश पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाता है। ज्योतिषियों के मुताबिक, साल के इस आखिरी सूर्य ग्रहण का असर सभी 12 राशियों पर पड़ सकता है। खासकर वृष, कर्क, कन्या, धनु, मकर और कुंभ राशि पर इसका नकारात्मक प्रभाव ज्यादा पड़ेगा।
धार्मिक दृष्टि से सूर्य ग्रहण का समय विशेष माना जाता है. ग्रहण के दौरान कुछ उपाय करने चाहिए और कुछ गतिविधियों से बचना चाहिए। हालांकि ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, फिर भी इसका खगोलीय और धार्मिक महत्व बरकरार है।