Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वासंतिक महाभियान 2025-26 का शुभारंभ किया. इस अवसर पर किसान जागरूकता वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। यह वाहन सभी 38 जिलों के सभी पंचायतों में किसानों को जागरूक करने के लिए एलईडी युक्त प्रचार वाहन भेजे गए।
खबर के अनुसार रबी-2025 की सफलता के लिए रबी महाअभियान शुरू किया जा रहा है. कृषि विभाग द्वारा बसंत (रबी) मौसम में फसलों का उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाने के लिए कई कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। इस अभियान में सभी कृषि विज्ञान केन्द्रों के वैज्ञानिक एवं विभाग के सभी कृषि प्रसार कार्यकर्ता भाग लेंगे। इसके माध्यम से किसानों को कृषि से संबंधित तकनीकी प्रशिक्षण दिया जायेगा तथा कृषि विभाग द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी जायेगी.
साथ ही कृषि विभाग की योजनाओं का प्रचार-प्रसार एवं विभिन्न संसाधनों का वितरण पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित किया जायेगा. लाभार्थी किसानों को उन्नत कृषि तकनीक एवं विभागीय योजनाओं के तहत अनुदान के संबंध में विशेषज्ञों द्वारा जानकारी एवं प्रशिक्षण दिया जायेगा।
Also Read: Darbhanga News: दरभंगा शिवधारा बाजार समिति में भव्य पूजा पंडाल, चार धाम की झलक
इसके अलावा विभिन्न योजनाओं के तहत किसानों के बीच रियायती दरों पर वस्तुओं का वितरण भी किया जाएगा। रबी अभियान के दौरान विभाग द्वारा किसानों को प्रमाणित बीज उपलब्ध कराया जायेगा।