Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

ईशान किशन की कप्तानी में झारखंड ने रचा इतिहास,धनबाद में हुआ भव्य स्वागत

ईशान किशन की कप्तानी में झारखंड ने रचा इतिहास,धनबाद में हुआ भव्य स्वागत
---Advertisement---

Dhanbad News: खबर धनबाद से हैं जहां ईशान किशन की कप्तानी में झारखंड टीम ने फाइनल में हरियाणा को 69 रनों से हराकर पहली बार T20 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीत ली। झारखंड क्रिकेट टीम की इस उपलब्धि पर पूरा झारखंड राज्य गर्व महसूस कर रहा है। जीतने वाली ट्रॉफी आज धनबाद भी लाई गई।

सबसे पहले ट्रॉफी को धनबाद के रेलवे ग्राउंड में लाया गया, जहां धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारियों के साथ धनबाद के DRM अखिलेश मिश्रा भी मौजूद थे। इसके बाद ट्रॉफी को शहर के रणधीर वर्मा चौक ले जाया गया, जहां शानदार आतिशबाजी की गई। इस मौके पर धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज सिंह, महासचिव विनय सिंह और एसोसिएशन के कई अन्य अधिकारी और खिलाड़ी मौजूद थे।

इस मौके पर धनबाद के DRM अखिलेश मिश्रा ने झारखंड क्रिकेट टीम को इस उपलब्धि पर बधाई दी और मीडिया को रेलवे द्वारा खेल और खिलाड़ियों के लिए किए जा रहे कामों के बारे में विस्तार से बताया। धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज सिंह ने खिलाड़ियों के लिए एसोसिएशन की भविष्य की योजनाओं के बारे में बात की और यह भी बताया कि शहीद रणधीर वर्मा एसोसिएशन से जुड़े थे, इसीलिए ट्रॉफी को इस जगह लाया गया।

यह भी पढ़ें: NH-27 पर स्कॉर्पियो सवार बदमाशों का तांडव, ट्रक ड्राइवर से 30 हजार की लूट

Anjali Singh

Anjali Singh is a distinguished Dhanbad-based journalist and the Sampadak (Editor) of Mithila Top. Covering politics, society, education, and entertainment, she is celebrated for her signature writing style... masterfully translating complex current affairs into lucid, precise, and engaging narratives. Committed to factual accuracy, Anjali remains a trusted, influential, and resonant voice in regional journalism.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment