Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

कंबोडिया के बीच बौद्ध सर्किट पर्यटन को बढ़ावा देने पर विशेष बैठक

On: February 21, 2026 11:24 AM
Follow Us:
कंबोडिया के बीच बौद्ध सर्किट पर्यटन को बढ़ावा देने पर विशेष बैठक
---Advertisement---

Bihar News: भारतीय दूतावास कंबोडिया, केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय और बिहार पर्यटन के बीच बौद्ध सर्किट में पर्यटन बढ़ाने को लेकर शुक्रवार को एक विशेष बैठक आयोजित किया गया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कंबोडिया से हुई इस बैठक में मुख्य सचिवालय स्थित पर्यटन विभाग के कार्यालय में सचिव निलेश रामचंद्र देवरे, विशेष सचिव सह निदेशक उदयन मिश्रा, संयुक्त निदेशक राजेश रौशन सहित संबंधित विभागीय पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस बैठक में पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से सचिव ने कंबोडिया सरकार के पदाधिकारियों, पर्यटन क्षेत्र के निवेशकों और अन्य हितधारकों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार बौद्ध धर्म का सबसे प्रमुख केंद्र है, जहां भगवान बुद्ध को न केवल ज्ञान की प्राप्ति हुई बल्कि उन्होंने यहां से संपूर्ण विश्व की मानवता को भी आलोकित किया

प्रमुख बौद्ध केंद्रों की जानकारी दी

सचिव निलेश रामचंद्र देवरे ने रामपुरवा, लौरिया नंदनगढ़, अरेराज, केसरिया, वैशाली, पटना, भागलपुर, जहानाबाद के वाणावर, नालंदा, राजगीर और बोधगया में स्थित बौद्ध धर्म के प्रमुख केंद्रों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार यहां पर्यटकीय सुविधाओं का सतत निर्माण कर रही है। बोधगया में केंद्र सरकार के सहयोग से कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है, केसरिया में सभी स्तूपों की प्रतिकृति का निर्माण किया जा रहा है। वैशाली में सम्यक स्तूप का निर्माण किया गया है, पटना में पाटलिपुत्र करुणा स्तूप और विपश्यना केंद्र का निर्माण किया गया है, राजगीर में वेणुवन का सौंदर्यीकरण कराया गया है। वहीं भागलपुर में विक्रमशिला विश्वविद्यालय का नए सिरे से निर्माण किया जा रहा है। सचिव ने कंबोडिया के पर्यटकों से बिहार में दस दिनों से लेकर तीस दिनों के भ्रमण योजना हेतु आमंत्रित किया।

कंबोडियन रेस्टोरेंट खुलेगा

निलेश रामचंद्र देवरे ने कहा कि बिहार सरकार का पर्यटन विभाग बोधगया में कंबोडियन रेस्टोरेंट शुरू करने की योजना पर कार्य कर रहा है। हम कंबोडिया सरकार द्वारा शुरू की जाने वाली सभी प्रकार की गतिविधियों को पूरी तरह सहयोग देंगे। चाहे वह फैम ट्रिप यात्राओं का आयोजन हो, मेगा इवेंट्स की योजना या फिर यात्रा-व्यापार मेलों में भागीदारी जैसे कार्य करने की पहल हो।

यह भी पढ़ें: मीडिया और फार्मेसी में चमके हेमंत कुमार, दरभंगा के युवा का प्रेरक सफर

उन्होंने कंबोडिया सरकार के साथ संयुक्त ब्रांडिग की योजना के साथ बिहार को जानो (Know Bihar Program) और अंकोरवाट से बोधगया जैसी पहल शुरू करने की इच्छा व्यक्त की। जिसपर कंबोडिया सरकार के प्रतिनिधियों ने सकारात्मक प्रतिक्रियाएं दी।

यह भी पढ़ें: जयराम महतो ने उठाया स्वास्थ्यकर्मियों के कमी का सवाल, इरफान अंसारी का जवाब वायरल!

शंभू कांत सिन्हा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पटना के गांधी मैदान में 26 फरवरी से ‘डेस्टिनेशन बिहार एक्सपो-2026’ का आयोजन

पटना के गांधी मैदान में 26 फरवरी से ‘डेस्टिनेशन बिहार एक्सपो-2026’ का आयोजन

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के नए कुलपति बने प्रो. (डॉ.) मनोज दयाल

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के नए कुलपति बने प्रो. (डॉ.) मनोज दयाल

मीडिया और फार्मेसी में चमके हेमंत कुमार, दरभंगा के युवा का प्रेरक सफर

मीडिया और फार्मेसी में चमके हेमंत कुमार, दरभंगा के युवा का प्रेरक सफर

बिहार में सड़क सुरक्षा पर बड़ा अभियान, पिंक बस ड्राइवर्स को नियुक्ति पत्र

बिहार में सड़क सुरक्षा पर बड़ा अभियान, पिंक बस ड्राइवर्स को नियुक्ति पत्र

कम्युनिटी हेल्थ सेंटर अलीनगर का स्टेट लेवल इंस्पेक्शन

कम्युनिटी हेल्थ सेंटर अलीनगर का स्टेट लेवल इंस्पेक्शन

बाबर या गजनी जैसे आक्रांताओं के नाम पर मस्जिद स्वीकार्य नहीं-शाहनवाज हुसैन

बाबर या गजनी जैसे आक्रांताओं के नाम पर मस्जिद स्वीकार्य नहीं-शाहनवाज हुसैन

मिथिला में ओमेगा स्टडी सेंटर का जलवा, पाँच विद्यार्थियों ने हासिल किए 99+पर्सेंटाइल

मिथिला में ओमेगा स्टडी सेंटर का जलवा, पाँच विद्यार्थियों ने हासिल किए 99+पर्सेंटाइल

MSME क्लस्टर आधारित विकास से विकसित भारत @2047 का लक्ष्य

MSME क्लस्टर आधारित विकास से विकसित भारत @2047 का लक्ष्य

अहियारी दक्षिणी पंचायत के पूर्व मुखिया की सड़क दुर्घटना में मौत

अहियारी दक्षिणी पंचायत के पूर्व मुखिया की सड़क दुर्घटना में मौत

दरभंगा में चरित्र प्रमाण पत्र 500 रुपये में! रिश्वत लेने का वीडियो वायरल

दरभंगा में चरित्र प्रमाण पत्र 500 रुपये में! रिश्वत लेने का वीडियो वायरल

Darbhanga News: अलीनगर में दिनदहाड़े महिला से 50 हजार की लूट...

Darbhanga News: अलीनगर में दिनदहाड़े महिला से 50 हजार की लूट…

दरभंगा के पाली में क्रिकेट फाइनल के दौरान हिंसा, चाकूबाजी में तीन युवक घायल

दरभंगा के पाली में क्रिकेट फाइनल के दौरान हिंसा, चाकूबाजी में तीन युवक घायल

Leave a Comment