Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

अलीनगर में शांति समिति की बैठक, त्योहारों को लेकर पुलिस की बड़ी अपील

अलीनगर में शांति समिति की बैठक, त्योहारों को लेकर पुलिस की बड़ी अपील
---Advertisement---

Darbhanga News: खबर दरभंगा जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम रूपसपुर से हैं जहां आगामी ईद एवं रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार शर्मा ने की। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि दोनों पर्व आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाएं तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखें।

अलीनगर थाना अध्यक्ष ने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें: मनरेगा भर्ती में बड़ा खेल? विधायक जयराम महतो ने लिखा मंत्री को पत्र

Anjali Singh

Anjali Singh is a distinguished Dhanbad-based journalist and the Sampadak (Editor) of Mithila Top. Covering politics, society, education, and entertainment, she is celebrated for her signature writing style... masterfully translating complex current affairs into lucid, precise, and engaging narratives. Committed to factual accuracy, Anjali remains a trusted, influential, and resonant voice in regional journalism.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment