Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उत्कृष्ट पंचायतों को किया सम्मानित, कही बड़ी बातें

On: April 24, 2026 11:56 PM
Follow Us:
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उत्कृष्ट पंचायतों को किया सम्मानित, कही बड़ी बातें
---Advertisement---
Advertisement
Ad

Jharkhand News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन रांची के हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में आयोजित मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार समारोह सह मुख्य सम्मेलन में शामिल हुए. इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने विभिन्न जिलों से मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना के तहत उत्कृष्ट ग्राम पंचायत श्रेणी, सर्वोत्तम ग्राम सभा श्रेणी, उत्कृष्ट एवं स्वच्छ एवं स्वस्थ पंचायत समिति श्रेणी, उत्कृष्ट एवं स्वच्छ एवं स्वस्थ जिला परिषद श्रेणी में चयनित लोगों को प्रोत्साहित किया तथा उनके बेहतर कार्य के लिए सम्मान स्वरूप प्रोत्साहन राशि देकर उनका हौसला बढ़ाया।

गांवों के विकास से ही राज्य का विकास संभव- मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के समग्र विकास और ग्रामीण सशक्तिकरण में जन प्रतिनिधियों की भूमिका महत्वपूर्ण है, आप सभी ग्रामीणों के सबसे करीब रहने वाले लोग हैं. आप सभी ग्राम पंचायत व्यवस्था के अभिन्न अंग हैं। आपकी कार्यकुशलता से ही प्रदेश के समग्र विकास का रास्ता तय हो सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य का विकास तभी होगा जब गांवों का विकास होगा. गांव राज्य की जड़ हैं, जब जड़ मजबूत होगी तभी पेड़ मजबूत होगा।

“सशक्त गांवों के बिना राज्य और देश का विकास संभव नहीं”

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार राजधानी रांची या मुख्यालय से नहीं बल्कि गांवों से चलती है, क्योंकि विकास की असली बुनियाद गांवों में ही है. भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती गांवों से शुरू होती है। गांवों को सशक्त किये बिना राज्य और देश के विकास की कल्पना अधूरी है। सरकार का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि योजनाओं का लाभ विकास की राह में खड़े समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा ‘मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना’ शुरू की गयी है. यह योजना सिर्फ एक पुरस्कार योजना नहीं है बल्कि यह एक परिवर्तनकारी पहल है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण सेवाओं को अधिक प्रभावी और मजबूत बनाना है और साथ ही पंचायतों को नवाचार और उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रेरित करना है।

जल संकट दूर करने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी गर्मी का मौसम है. गर्मी के दिनों में अक्सर देखा जाता है कि ग्रामीण इलाकों और शहरों में जल संकट की समस्या उत्पन्न हो जाती है। इस समय पुराने तालाबों की सफाई एवं गहरीकरण का कार्य किया जाना चाहिए, ताकि वर्षा जल का अधिक से अधिक संचयन किया जा सके। साथ ही हैण्डपम्पों के निकट सोख्ता गड्ढों के निर्माण को प्रोत्साहित किया जाये। ताकि भूजल स्तर को बरकरार रखा जा सके और जल संकट से राहत मिल सके। इस मौके पर मंत्री दीपिका पांडे सिंह, मंत्री डॉ इरफान अंसारी, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, विधायक सुरेश बैठा, विधायक ममता देवी, विधायक राजेश कच्छप, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, निदेशक पंचायती राज बी राजेश्वरी और निदेशक यूआईडीएआई, आरओ नीरज कुमार समेत बड़ी संख्या में ग्राम पंचायत के लोग मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: Darbhanga News: मिथिलांचल स्तरीय भाकपा माले का कैडर सम्मेलन का आयोजन

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' के समर्थन में रांची में बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन

‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के समर्थन में रांची में बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन

Jharkhand Weather News: झारखंड के कई जिलों में वज्रपात और ओलावृष्टि की चेतावनी

Jharkhand Weather News: झारखंड के कई जिलों में वज्रपात और ओलावृष्टि की चेतावनी

Darbhanga News: मिथिलांचल स्तरीय भाकपा माले का कैडर सम्मेलन का आयोजन

Darbhanga News: मिथिलांचल स्तरीय भाकपा माले का कैडर सम्मेलन का आयोजन

Raghav Chadha Join BJP: AAP में बड़ी टूट, राघव चड्ढा समेत 7 सांसद BJP में शामिल

Raghav Chadha Join BJP: AAP में बड़ी टूट, राघव चड्ढा समेत 7 सांसद BJP में शामिल

Miss India Jharkhand 2026 बनीं श्रेया अग्रवाल, पदाधिकारियों ने दी बधाई

Miss India Jharkhand 2026 बनीं श्रेया अग्रवाल, पदाधिकारियों ने दी बधाई

JAC Matric Result 2026: झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी, इतने छात्र फर्स्ट डिवीजन

JAC Matric Result 2026: झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी, इतने छात्र फर्स्ट डिवीजन

West Bengal Election 2026: पहले चरण में 152 सीटों पर कड़ा मुकाबला, किसका पलड़ा भारी?

West Bengal Election 2026: पहले चरण में 152 सीटों पर कड़ा मुकाबला, किसका पलड़ा भारी?

West Bengal Election 2026: बंगाल का आगाज़: पहले चरण में 'डेटा' का महा-धमाका

West Bengal Election 2026: बंगाल का आगाज़: पहले चरण में ‘डेटा’ का महा-धमाका

RIMS Fee Hike: RIMS में OPD फीस दोगुनी, गरीब मरीजों की बढ़ी चिंता

RIMS Fee Hike: RIMS में OPD फीस दोगुनी, गरीब मरीजों की बढ़ी चिंता

धनबाद में Education Mahotsav 2026 का आयोजन, छात्रों को मिलेगा सही मार्गदर्शन

धनबाद में Education Mahotsav 2026 का आयोजन, छात्रों को मिलेगा सही मार्गदर्शन

रांची में सीएम हेमंत सोरेन ने 299 CDPO को बांटे नियुक्ति पत्र

रांची में सीएम हेमंत सोरेन ने 299 CDPO को बांटे नियुक्ति पत्र

झारखंड को 5 साल बाद मिला नया लोकायुक्त, अब तेज होगी भ्रष्टाचार पर कार्रवाई

झारखंड को 5 साल बाद मिला नया लोकायुक्त, अब तेज होगी भ्रष्टाचार पर कार्रवाई

Leave a Comment