Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

Petrol-Diesel Price Hike Viral Message: पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने की खबर फर्जी

Petrol-Diesel Price Hike Viral Message: पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने की खबर फर्जी
---Advertisement---

Petrol-Diesel Price Hike Viral Message: इन दिनों सोशल मीडिया पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है. इस वायरल दावे में कहा जा रहा है कि पेट्रोल की कीमत में 10 रुपये और डीजल की कीमत में 12.50 रुपये की बढ़ोतरी होने वाली है. जैसे ही यह खबर लोगों तक पहुंची तो आम जनता में चिंता और भ्रम की स्थिति पैदा हो गई. लेकिन अब इस पूरे मामले पर केंद्र सरकार ने अपनी स्थिति साफ कर दी है. सरकार ने इस वायरल दावे को पूरी तरह फर्जी बताया है. प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेक यूनिट ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा है कि ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया है.

पीआईबी फैक्ट चेक के मुताबिक, सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा कथित सरकारी आदेश पूरी तरह से फर्जी है। सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसी भ्रामक खबरों पर विश्वास न करें और बिना सत्यापन के इन्हें आगे साझा करने से बचें।

Petrol-Diesel Price Hike Viral Message: अफवाह कैसे फैली?

दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक फर्जी सरकारी आदेश का स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो गया. इसमें दावा किया गया था कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी होगी. आमतौर पर ऐसे संदेश लोगों के बीच तेजी से फैलते हैं, जिससे अनावश्यक भय और भ्रम पैदा होता है।

यह भी पढ़ें: Bihar Cabinet Meeting: बिहार कैबिनेट की बैठक खत्म, 64 एजेंडों पर लगी मुहर

क्या करें और क्या न करें?

सरकार ने नागरिकों को सलाह दी है कि- किसी भी खबर पर भरोसा करने से पहले उसे आधिकारिक स्रोत से जरूर जांच लें। पेट्रोल और डीजल की कीमतों से संबंधित निर्णय केवल अधिकृत माध्यमों से ही जारी किए जाते हैं। संदिग्ध संदेशों को तुरंत साझा न करें. सरकार और पीआईबी दोनों ने साफ कर दिया है कि सोशल मीडिया पर फैलने वाली ऐसी अफवाहें सिर्फ लोगों में दहशत फैलाती हैं। इसलिए प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह जागरूक रहे और फर्जी खबरों की पहचान करे। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर वायरल हो रहा दावा पूरी तरह से गलत है. ऐसे में केवल विश्वसनीय और आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment