Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

पोस्ट ऑफिस कर्मी गोलीकांड के मुख्य आरोपी पप्पू चौधरी गिरफ्तार

पोस्ट ऑफिस कर्मी गोलीकांड के मुख्य आरोपी पप्पू चौधरी गिरफ्तार
---Advertisement---

Darbhanga Crime News: बिहार के दरभंगा जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र में पोस्ट ऑफिस कर्मी पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने गोलीकांड के नामजद आरोपी पप्पू चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की गिरफ्तारी के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है.

अलीनगर थाना पुलिस की बड़ी कामयाबी

जानकारी के मुताबिक, 2 अप्रैल 2025 को पोस्ट ऑफिस कर्मी और अलीनगर थाना क्षेत्र के दसौत गांव निवासी 42 वर्षीय पंकज मिश्रा को अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस पर आरोपियों की गिरफ्तारी का दबाव बढ़ गया. इस मामले में अलीनगर थाना कांड संख्या 76/2025 दर्ज किया गया था. पुलिस एफआईआर में भारतीय दंड संहिता की धारा 109/3(5) और 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लगातार छापेमारी कर रही थी.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक अपराधियों ने हथियार के बल पर पंकज मिश्रा को निशाना बनाया था. हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद उनका इलाज किया गया. घटना के बाद से पुलिस लगातार तकनीकी और मानवीय अनुसंधान के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही थी.इसी क्रम में अलीनगर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार शर्मा के नेतृत्व में गठित विशेष पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली. सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर सहरसा जिले के रूपनगर निवासी पप्पू चौधरी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के पिता का नाम दुखी चौधरी बताया गया है.

गोलीकांड का आरोपी गिरफ्तार

थानाध्यक्ष रंजीत कुमार शर्मा ने बताया कि गोलीकांड में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई जारी है. उन्होंने कहा कि अपराध और अवैध हथियारों से जुड़े मामलों में पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस गिरफ्तारी से मामले की जांच को नई दिशा मिलेगी और जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इलाके के लोगों ने भी आरोपियों की गिरफ्तारी पर संतोष जताया है और पुलिस की कार्रवाई की सराहना की है. आपको बता दें कि बिहार में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है. ऐसे में अलीनगर पुलिस की यह कार्रवाई कानून व्यवस्था बनाये रखने की दिशा में अहम मानी जा रही है.

यह भी पढ़ें: 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment