Energy Saving: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ईंधन की खपत कम करने और ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने की अपील के जवाब में, पटना में “ईंधन बचाओ जन जागरण यात्रा” का आयोजन किया गया। यह यात्रा सामाजिक संस्था मृदुराज फाउंडेशन के 11वें स्थापना दिवस के अवसर पर राजधानी पटना में संस्था के संस्थापक एवं भाजपा नेता राजीव रंजन के आह्वान पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर, संगठन से जुड़े सैकड़ों सदस्यों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली में भाग लिया और लोगों को ईंधन संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूक किया।
Energy Saving: पटना में साइकिल रैली
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित दीघा विधायक एवं सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक डॉ. संजीव चौरसिया ने कहा कि ईंधन संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। वहीं बिहार शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष इरशाद अली आजाद ने कहा कि ऊर्जा बचत और पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने की जरूरत है। उन्होंने मृदुराज फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान की सराहना की और इसे समाजहित में महत्वपूर्ण पहल बताया।
मृदुराज फाउंडेशन के संस्थापक राजीव रंजन ने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल सामाजिक कार्य करना नहीं, बल्कि लोगों को उन मुद्दों के प्रति जागरूक करना भी है, जिनका सीधा संबंध देश और समाज के भविष्य से है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने दैनिक जीवन में ईंधन की बचत को अपनाए, तो इसका सकारात्मक प्रभाव देश की अर्थव्यवस्था और पर्यावरण दोनों पर पड़ेगा।
लोगों को दिया ऊर्जा संरक्षण का संदेश
साइकिल जुलूस की शुरुआत पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर परिसर से हुई, जो जीपीओ गोलंबर होते हुए डाकबंगला चौराहा तक पहुंचा। यात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने लोगों से निजी वाहनों का अनावश्यक उपयोग कम करने, छोटी दूरी के लिए साइकिल अथवा पैदल चलने तथा पेट्रोल-डीजल की खपत को कम करने की अपील की। आयोजकों ने कहा कि बढ़ती ईंधन खपत न केवल आर्थिक बोझ बढ़ा रही है, बल्कि पर्यावरण पर भी प्रतिकूल प्रभाव डाल रही है। ऐसे में जनभागीदारी के माध्यम से जागरूकता फैलाना समय की आवश्यकता है।
कार्यक्रम में संस्था के समन्वयक एवं संयोजक मो. शकील सहित अरुण तिवारी, पप्पू कुमार, शशि भूषण कुमार, मो. गुड्डू, अविनाश राजा, सरस्वती कुमारी, पिंटू कुमार, मनीष कुमार, अमर चौरसिया, दिलीप साव, श्रवण कुमार, मो. जावेद मल्लिक, रीना कुमारी, चंदन गुप्ता, शैलेश ठाकुर, आफताब मल्लिक, मो. महताब, मो. पिंकू आलम, मो. जनी, मुमताज अली, असलाम खान समेत बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:
















