Bihar Weather Alert: बिहार में अगले चार दिनों तक मौसम पूरी तरह से अनिश्चित रहने की आशंका है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 7 से 11 जून तक राज्य के कई जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान गरज, बिजली, तेज हवाएं और भारी बारिश की संभावना है। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है।
मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, बिहार के अधिकांश जिलों में 7 से 9 जून तक येलो अलर्ट जारी रहेगा। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। साथ ही, गरज और बिजली गिरने की भी आशंका है।
येलो अलर्ट के तहत आने वाले जिलों में पटना, वैशाली, मुजफ्फरपुर, सीतामढी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, बेगुसराय, खगड़िया, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया, भागलपुर, बांका, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, नवादा, जहानाबाद, गया और जमुई शामिल हैं। इन क्षेत्रों में लोगों को बिजली गिरने की स्थिति में खुली जगहों से बचने और सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी गई है।
हालांकि, शुरुआती दिनों में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद में मौसम अपेक्षाकृत सामान्य रहने की उम्मीद है।
Bihar Weather Alert: 9 और 10 जून को कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 9 और 10 जून के लिए राज्य के कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, बेगुसराय, खगड़िया, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
इन जिलों में आंधी, बिजली गिरने और भारी बारिश की भी आशंका है। मौसम विभाग ने किसानों और नागरिकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।
11 जून को मौसम और भी खराब हो सकता है।
मौसम विभाग के मुताबिक 11 जून को राज्य के कई हिस्सों में मौसम सबसे ज्यादा खराब रहने की आशंका है. बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, नवादा, जमुई, बांका, भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज और कटिहार जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
इन इलाकों में भारी बारिश, तेज तूफान और बिजली गिरने की संभावना है. पटना, गया, जहानाबाद, अरवल, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगुसराय, समस्तीपुर, वैशाली, सारण, सीवान, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढी, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, दरभंगा, मधुबनी और सुपौल के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों और खुले मैदानों से दूर रहें और प्रशासन द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पालन करें।
यह भी पढ़ें:
















