IAS IPS Transfer: बिहार में प्रशासनिक और पुलिस विभागों में एक बार फिर बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने कई IAS अधिकारियों की ड्यूटी में बदलाव करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। वहीं, गृह विभाग ने 10 IPS अधिकारियों के तबादले और नई पोस्टिंग के संबंध में अधिसूचना जारी की है।
इनमें से कई अधिकारियों को सब-डिविजनल पुलिस ऑफिसर (SDPO) के तौर पर तैनात किया गया है, जबकि दो अधिकारियों को सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (SP) स्तर की जिम्मेदारियां दी गई हैं।

IAS IPS Transfer: बिहार में IAS-IPS ट्रांसफर की बड़ी लिस्ट जारी
IAS अधिकारियों से जुड़े एक आदेश के अनुसार, नवीन कुमार को उनकी मौजूदा ज़िम्मेदारियों के साथ-साथ बिहार इंडस्ट्रियल एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (BIADA) के मैनेजिंग डायरेक्टर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। साथ ही कुंदन कुमार को BIADA के मैनेजिंग डायरेक्टर के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।
विवेक रंजन मैत्रेय का तबादला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अतिरिक्त सचिव पद से करते हुए उन्हें बिहार का खेल निदेशक नियुक्त किया गया है। वहीं, राज्य परिवहन आयुक्त आरिफ अहसान को खेल निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपने की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है।
अनिल कुमार का तबादला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक पद से कर दिया गया है और उन्हें बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अभिषेक पलासिया को बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है; वे सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के संयुक्त सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।
10 IPS को मिली नई जिम्मेदारी
इसके अलावा श्रीकांत कुंडलिक खांडेकर को मुख्यमंत्री सचिवालय में संयुक्त सचिव की अपनी भूमिका के साथ-साथ उद्योग विभाग में संयुक्त सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। गुंजन सिंह को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक और बिहार राज्य संवाद समिति के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। यह आदेश सरकार के अवर सचिव सिद्धेश्वर चौधरी के हस्ताक्षर से जारी किया गया है।
इस बीच गृह विभाग की एक अधिसूचना के अनुसार, 2018 बैच के IPS अधिकारी पूरन कुमार झा को बिहार, पटना के विजिलेंस इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो में पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। 2023 बैच की IPS अधिकारी कोमल मीणा को पटना में पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उसी बैच की शुभा सागर को पटना में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 (कानून-व्यवस्था) के पद पर तैनात किया गया है।
यह भी पढ़ें: Bageshwar Baba Kolkata Katha: पहली बार कोलकाता पहुंचे बाबा बागेश्वर, उमड़ा भक्तों का सैलाब
अनिकेत कुमार द्विवेदी (2024 बैच) को जहानाबाद के एस.डी.पी.-1 और दीप्ति मोनाली को जमुई के एस.डी.पी.ओ. की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हेमन्त सिंह को एस.डी.पी.ओ.-1 (सिटी), भागलपुर और कार्तिकेयन को एस.डी.पी.ओ.-2 (सिटी), मुजफ्फरपुर नियुक्त किया गया है। केतल अशोक इंगोले को राजाउली (नवादा) के SDPO, प्रसन्न कुमार को नरकटियागंज (पश्चिमी चंपारण) के SDPO और सैम राणा को नौगछिया के SDPO की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। इन तबादलों के बाद, अधिकारी प्रशासनिक और पुलिस व्यवस्था में अपनी नई भूमिकाओं में तैनात किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें: Jharkhand Exam Scam: झारखंड भर्ती परीक्षा घोटाले की जांच तेज, 31 आरोपी जेल में











1 thought on “IAS IPS Transfer: बिहार में कई IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी”