Bhojpuri News : भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या में संपन्न प्रतिष्ठित अयोध्या भोजपुरी सिने अवार्ड 2024 का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें पावर स्टार पवन सिंह का जलवा बरक़रार रहा। इस अवार्ड शो में निशांत उज्जवल निर्मित पवन सिंह की फिल्म ‘सूर्यवंशम’ (Sooryavansham) को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवार्ड मिला, वही पवन सिंह को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का। इसी फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक रजनीश मिश्रा चुने गये, जबकि सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवार्ड आम्रपाली दुबे को फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ के लिए मिला और सर्वश्रेष्ठ पीआरओ का अवार्ड रंजन सिन्हा को मिला। सुपर स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ को फिल्म ‘फसल’ के लिए सर्वश्रेष्ठ क्रिटिक अभिनेता का अवार्ड मिला। अंजना सिंह को फ़िल्म बड़की दीदी के लिए सर्वश्रेष्ठ क्रिटिक अभिनेत्री का अवार्ड दिया गया।इस समारोह ने भोजपुरी सिनेमा के योगदान को सराहा और उसके प्रतिभाशाली कलाकारों को विशेष पहचान दी।
वही अयोध्या भोजपुरी सिने अवार्ड 2024 में अभिनेता कुणाल सिंह को नजीर हुसैन सम्मान से नवाजा गया।और कल्पना पटवारी को सर्वश्रेष्ठ महिला सिंगर का अवार्ड दिया गया, जबकि पुरुष कटेगरी में यह अवार्ड पावर स्टार पवन सिंह के नाम रहा है। उन्हें गाना ‘अखियां में नशा बा’ के लिए सर्वश्रेष्ठ गायक का आवार्ड दिया गया। रंगारंग अवार्ड की इस महफ़िल में फिल्म ‘सूर्यवंशम’ (sooryavansham) के लिए देवेंद्र तिवारी को सर्वश्रेष्ठ कैमरामैन चुना गया। आस्था सिंह को सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री ‘फिल्म सूर्यवंशम’ के लिए और अनूप अरोरा को सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता ‘फिल्म सूर्यवंशम'(movie sooryavansham) के लिए वही यामिनी सिंह को सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेत्री फ़िल्म हम साथ साथ के लिए सम्मानित किया गया।
इसके अलावा आर्यन बाबू को बाल कलाकार ‘फिल्म राजा डोली लेके आजा’ के लिए, अभिमन्यु कुमार को सर्वश्रेष्ठ कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम’ के लिए, अंजना सिंह को सर्वश्रेष्ठ क्रिटिक अभिनेत्री ‘फिल्म बड़की दीदी’ के लिए, अरविंद अकेला कल्लू को सर्वश्रेष्ठ मोस्ट पापुलर एक्टर के लिए, रजनीश मिश्रा को सर्वश्रेष्ठ संगीतकार ‘अखियां में नशा बा’ के लिए और प्रफुल्ल तिवारी को सर्वश्रेष्ठ गीतकार ‘अखियां में नशा बा’ के लिए सम्मानित किया गया।सर्वश्रेष्ठ कला निर्देशक नज़ीर शेख सूर्यवंशम ,एक्शन मास्टर दिलीप यादव सूर्यवंशम,सर्वश्रेष्ठ आइटम डांसर चाँदनी सिंह सूर्यवंशम के गाने बबुआने से हीला के लिए,फ़िल्म हम साथ साथ है के लिए निर्माता प्रदीप सिंह को सर्वश्रेष्ठ सोशल फ़िल्म का अवार्ड दिया गया।जबकि मनोज सिंह टाइगर को फ़िल्म बड़की बहु छोटकी बहु के लिए सर्वश्रेष्ठ कॉमेडी एक्टर का सम्मान दिया गया।
इस दौरान न्यास के प्रबंधक आकाश अग्रवाल, प्रबंध निदेशक नाहिद कैफ़ ,संगठन महासचिव अरुण द्विवेदी, महासचिव ऋचा उपाध्याय, संयुक्त सचिव बृजेश ओझा,संगठन सचिव जनार्दन पाण्डेय बबलू पंडित, उज्ज्वल चौहान, गौतम सिंह, निकिता चौहान, तनु पांडेय, प्रभारी सूर्यांश चोपड़ा ,मीडिया प्रभारी श्री प्रकाश पाठक,आज़ाद सदक, शिप्रा श्रीवास्तव, शशांक उपाध्याय,सूर्यांश चोपड़ा, अवनीश सिंह,अभिनव दूबे, अंकित श्रीवास्तव, ताहा, अनिकेत जायसवाल, सत्यम ,गरिमा आदि मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में भोजपुरी सिनेमा के विकास और उसकी बढ़ती लोकप्रियता पर जोर दिया गया। अयोध्या भोजपुरी सिने अवार्ड्स 2024 ने एक बार फिर यह साबित किया कि भोजपुरी सिनेमा में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और यह उद्योग अपने दर्शकों के दिलों में एक विशेष स्थान रखता है।
Also Read : शत प्रतिशत Helmet प्रयोग को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान