Daltonganj road Accident : डाल्टनगंज मुख्य पथ पलामू (Palamu) जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के कसियाडीह बकोरिया के पास शुक्रवार की सुबह एक यात्री बस और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में कई व्यक्ति की मौत होने की आंशका जताई गई है। इस हादसे में कितने लोगों की मौत हुआ है. पुलिस कुछ नहीं बता पा रही है। पलामू पुलिस (Palamu police) का कहना है कि फिलहाल बचाव का कार्य जारी है। अभी भी बस में कई लोग दबे हुए हैं।
जिसे निकालने का कार्य किया जा रहा है। चर्चा है कि 8 से अधिक लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। सभी घायलों को तुंबागड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जाता है कि जीपीएस नामक बस जो मेदिनीनगर से रांची की ओर जा रही थी। इस बीच कोहरे के कारण ट्रक और बस में सीधी टक्कर हो गई।
यह हादसा कोहरे का कारण हुआ हैं, हादसे में फिलहाल एक की मौत होने की बात कही जा रही है। मौत का इजाफा बढ़ सकता है। इस हादसे में 15 से अधिक लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं जिनमें 10 की हालत नाजुक बनी हुई है। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य में पुलिस प्रशासन और स्थानीय ग्रामीण जुटे हुए हैं। प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
Also Read : Lalit Narayan Mishra के 51वां बलिदान दिवस समारोह की तैयारी पूरी