Ranchi News : वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर (Radhakrishna Kishore) और पूर्व मंत्री बंधु तिर्की, मेडिका अस्पताल कड़िया मुंडा से मिलने पहुंचे। वही वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर और पूर्व मंत्री बंधु तिर्की के साथ कांग्रेस नेताओं का एक दल मेडिका अस्पताल पहुंचा। जिसमें रविंद्र सिंह, रमा खलखो, किशोर नाथ शाहदेव व अन्य शामिल थे।
झारखंड के नेता कड़िया मुंडा इलाज के लिए मेडिका अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। वही वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर और पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने मुंडा से मिलकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की, मुंडा जी बोल रहे थे, बताया कि वह पहले से बेहतर हैं। नेताओं ने मुंडा के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

वही कड़िया मुंडा से बात करने के क्रम में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि आप कड़िया मुंडा) न सिर्फ एक राजनेता है अपितु झारखंड राज्य के अभिभावक भी हैं। हम सभी ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि कड़िया मुंडा शीघ्र स्वस्थ होकर राज्यवासियों को अपना आशीर्वाद दें।
Also Read :देश में तानाशाह की तरह सरकार चला रही है भाजपा : Ranjit Ranjan