Nalanda News : नालन्दा जिले के राजगीर अनुमण्डल क्षेत्र में विभिन्न पदों पर रहे प्रशिक्षु IAS Tushar Kumar को आज प्रखंड कार्यालय राजगीर में सम्मानजनक विदाई दी गयी. आपको बता दें कि प्रशिक्षु आईएएस सह उप समाहर्ता तुषार कुमार ने अनुमंडल क्षेत्र के नगर परिषद राजगीर में कार्यपालक पदाधिकारी के साथ-साथ प्रखंड कार्यालय राजगीर में प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी के रूप में योगदान दिया और सभी जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक निभाया.
[ruby_related heading=”More Read” total=”4″ layout=”1″]
अब वे अनुमंडल कार्यालय, बिहारशरीफ में अपर अनुमंडल दंडाधिकारी के रूप में कार्यभार संभालेंगे.
[ruby_related heading=”Also Read” total=5 layout=1]
वहीं उनके सम्मान में डीएसपी राजगीर सुनील कुमार सिंह, डीसीएलआर उपेंद्र सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार ,अंचलाधिकारी अनुज कुमार, थाना अध्यक्ष रमन कुमार, प्रखंड प्रमुख रानी देवी, पैक्स अध्यक्ष अनुज कुमार चंचुल, मुखिया सुनील कुमार, सहित प्रखंड एवं अंचल के अन्य कर्मी उपस्थित होकर उन्हें सम्मानित किया।
नालन्दा से संजीव कुमार बिट्टु की रिपोर्ट











