Jaynagar News:मधुबनी जिले के जयनगर स्थित प्रखंड कांग्रेस कमेटी कार्यालय ललित कुटीर में देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की पुण्य तिथि मनाई गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार महतो ने की.
कार्यक्रम में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. इनमें पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रामचन्द्र साह, मोहम्मद चांद, मोहम्मद मुर्तुजा व धनुष लाल महतो शामिल हैं. नगर अध्यक्ष गुड्डु साह, अरुण प्रधान समेत अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे.
[ruby_related heading=”More Read” total=”4″ layout=”1″]
वक्ताओं ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि डॉ. प्रसाद ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में अहम भूमिका निभायी थी. वह भारत छोड़ो आंदोलन, चंपारण सत्याग्रह और नमक सत्याग्रह के प्रमुख नेताओं में से एक थे।डॉ. प्रसाद महात्मा गांधी के करीबी सहयोगी थे। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष और संविधान सभा के अध्यक्ष के रूप में भी देश की सेवा की। 26 जनवरी 1950 को वह भारत के पहले राष्ट्रपति बने और लगातार दूसरी बार इस पद पर रहे।
[ruby_related heading=”Also Read” total=5 layout=1]
पिंकी झा | मधुबनी