Happy Holi 2025 : देश और दुनिया भर में आज रंगों का त्योहार होली धूम धाम से मनाया जा रहा है. बाजार रंग, गुलाल और पिचकारियों से सज गए हैं। शहरों और गांवों में लोग सड़कों और गलियों में होली खेलते नजर आते हैं. इस बीच बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने बिहारवासियों को होली की बधाई दी है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘रंगों के त्योहार होली की बधाई और शुभकामनाएं।
रंगों के त्योहार होली की बधाई एवं शुभकामनाएं। होली सामाजिक समरसता का प्रतीक है। होली का यह पवित्र त्योहार राज्यवासियों के जीवन में खुशियों के नए रंग लेकर आए। यह पवित्र त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का भी प्रतीक है। होली का त्योहार प्रेम, भाईचारे एवं सद्भाव के साथ मनाएं।
— Nitish Kumar (@NitishKumar) March 14, 2025
[ruby_related heading=”More Read” total=”4″ layout=”1″]
वहीं बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा “नौकरी, प्रगति और सद्भाव का रंग, रोजगार, विकास और परिवर्तन का रंग। हर परिवार नौकरी और समृद्धि के रंग में रंगे, हर बिहारवासी खुशहाल जीवन के रंग में सराबोर हो। यह होली आपके जीवन में सुखद बदलाव लाए। ” तेजस्वी यादव ने आगे लिखा, “आइए हम एक नया अध्याय शुरू करें जो बिहार को बेहतर बनाएगा। रंगों के रंग-बिरंगे त्योहार के शुभ अवसर पर, आपका जीवन हमेशा खुशियों और हर्षोल्लास के रंगों से रंगा रहे। इसी शुभ कामना के साथ आप सभी को होली के त्योहार की हार्दिक शुभकामनाएं।”
रंग नौकरी का, उन्नति और सद्भाव का
रंग रोज़गार का, विकास और बदलाव का!नौकरी एवं समृद्धि के रंग से रंगा हर परिवार हो,
खुशहाल जीवन के रंग से हर बिहारवासी सरोबार हो!यह होली आपके जीवन में सुखद परिवर्तन का प्रारंभ करे। बिहार को उन्नत बनाने वाले एक नए अध्याय का आरम्भ करे।
रंगों के… pic.twitter.com/i2AIV1mTJL
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) March 14, 2025
[ruby_related heading=”Also Read” total=5 layout=1]
इसके अलावा विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने भी होली की शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा ”यह त्योहार आपके जीवन में खुशहाली, समृद्धि और सौहार्द के रंग भरें।
आप सभी देशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं! यह त्योहार आपके जीवन में खुशहाली, समृद्धि और सौहार्द के रंग भरें। pic.twitter.com/vHeeG22GuF
— Mukesh Sahani (@sonofmallah) March 14, 2025