Blood Donation Camp: अयाची नगर युवा फाउंडेशन द्वारा एकदिवसीय रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। पहला शिविर वैदही पब्लिक स्कूल, भौर में तथा दूसरा शिविर लेट्स इन्सपायर बिहार मधुबनी इकाई एवं अयाची नगर युवा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में सदर ब्लड बैंक, मधुबनी में आयोजित हुआ। यह दूसरा शिविर आर्या गो के संस्थापक चेतन कुमार चंदन के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित किया गया।
इन दोनों रक्तदान शिविरों में कुल 28 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले सभी वीरों को सम्मानित भी किया गया। शिविर का उद्घाटन ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. कुणाल कौशल, कैलाश भारद्वाज, कमलदेव यादव, सुनीता गुप्ता, रीना सराफ, निराला सर, सुभाष झा, अयाची नगर युवा फाउंडेशन के संस्थापक विक्की मंडल, बिजेंद्र प्रसाद तिवारी, बसंत कुमार, और प्रवीण कुमार झा द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।
रक्तदान करने वालों में अभिषेक झा, राजेश कुमार, अमर कुमार ठाकुर, गणपत कुमार, विनायक कुमार मंडल, भूपनारायण साह, मनोज कुमार, दिनेश कुमार झा, आशुतोष कुमार बब्बू, हरिदेव यादव, चंद्रजीत कुमार ठाकुर, किशोर झा, नरेंद्र चौधरी, सुनीता गुप्ता, रागिनी देवी, राकेश आनंद, अनिल कुमार प्रेम, प्रभात झा, रजनीश कुमार, गीता पूर्वे समेत कई अन्य लोग शामिल थे।
इस अवसर पर मीनाक्षी कुमारी, जूली झा, आर्य झा, सरोज शर्मा, अतुल कुमार, कृष्ण कुमार, मनोज, पीतांबर चौरसिया, रंजय कुमार आदि लोग भी उपस्थित रहे। सभी ने इस रक्तदान अभियान की सराहना करते हुए इसे मानव सेवा का एक महान कार्य बताया। आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई।
Also Read : Ranchi: राजधानी में जंगलराज हावी : देवेंद्रनाथ महतो