Sanahpur News: केंद्र सरकार का कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय 12 जून तक पूरे देश में कृषि संकल्प अभियान चला रहा है, जिसका उद्देश्य कृषि क्षेत्र को आत्मनिर्भर और मजबूत बनाना है। इस अभियान का उद्देश्य वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को खेतों तक पहुंचाना है.
इसका उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना और देश को दुनिया का खाद्यान्न भंडार बनाना है। अभियान के दौरान कृषि वैज्ञानिकों की टीमें प्रतिदिन किसानों से सीधे मिलेंगी। इन दलों में कृषि वैज्ञानिकों के साथ विभागीय अधिकारी, प्रगतिशील किसान, कृषि विश्वविद्यालयों एवं कृषक उत्पादक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
यह अभियान 29 मई से 12 जून तक चलाया जाएगा जिसका मुख्य उद्देश्य विकसित कृषि संकल्प है। इस अभियान के तहत विभिन्न पंचायत क्षेत्र के गांव में सभी किसानों को जागरूक किया जा रहा है। इस अभियान के तहत जाले कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकारी गांव-गांव जाकर किसानों से बात कर रहे हैं और उन्हें खेती की नई तकनीक और खरीफ फसलों के प्रबंधन के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
Also Read: Madhubani News: मां अन्नपूर्णा के परिवार ने निवर्तमान SDM वीरेंद्र कुमार को दी भावभीनी विदाई
इस अभियान के तहत जाले कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकारी सनहपुर ग्राम पंचायत पहुंचे, जहां उन्होंने किसानों को खेती की नई तकनीक और आधुनिक उपकरणों की जानकारी दी।इस मोके पर कई सनहपुर ग्राम पंचायत के किसान मौजूद रहे।