Bihar News: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. सत्येन्द्र नारायण सिन्हा की जयंती के मौके पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सत्येन्द्र नारायण सिन्हा पार्क श्रीकृष्णपुरी में आयोजित राजकीय समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. सत्येन्द्र नारायण सिन्हा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. सत्येन्द्र नारायण सिन्हा की जयंती के अवसर पर आयोजित राजकीय समारोह में माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।@GovernorBihar@NitishKumar @VijayKrSinhaBih@VijayKChy pic.twitter.com/hdwgDydlAb
— IPRD Bihar (@IPRDBihar) July 12, 2025
इस मौके पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी,मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, पटना के पुलिस महानिरीक्षक जीतेंद्र राणा, जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता स्व. सत्येन्द्र नारायण सिन्हा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
Also Read: Bokaro News: कुंडा पंचायत में पुलिया के बह जाने से ग्रामीण और स्कूली बच्चे परेशान