Samastipur News : समस्तीपुर शहर के खरबाद (मगरदही) में राजद नेता एवं पूर्व प्रमुख अमर शहीद अखिलेश राय एवं पूर्व प्रमुख राम उदेश राय की “पुण्यतिथि” पर “श्रद्धांजलि सभा” का आयोजन किया गया.अमर शहीद अखिलेश राय के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। धन्यवाद ज्ञापन पूर्व विधान पार्षद सह राजद जिलाध्यक्ष रोमा भारती ने किया.
अपने संबोधन के क्रम में पूर्व मंत्री सह उजियारपुर विधायक आलोक कुमार मेहता, समस्तीपुर के स्थानीय विधायक सह बिहार विधान सभा के मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, विभूतिपुर विधायक अजय कुमार तथा हसनपुर के पूर्व विधायक सुनील कुमार पुष्पम ने कहा की स्वर्गीय अखिलेश राय शोषित -पीड़ितो व गरीब -गुरबों के बुलंद आवाज के प्रतीक थे l वे समाजिक न्याय तथा परस्पर सद्भाव के मजबूत स्तम्भ थे l
स्वर्गीय अलोकप्रिय राय को एक लोकप्रिय सरदार, संभ्रांत वर्ग के नेता एवं गेरो के मसीहा के रूप में सदैव याद किया जाता रहेगा । मौके पर पूर्व मंत्री सह उजियारपुर विधायक आलोक कुमार मेहता,समस्तीपुर के स्थानीय विधायक सह बिहार विधान सभा के मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन,विभूतिपुर विधायक अजय कुमार, संस्कृत बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सह जनता दल यू जिलाध्यक्ष डाo दुर्गेश राय, भाजपा जिलाध्यक्ष नीलम सहनी, भाजपा जिलाध्यक्ष शशीधर झा, पूर्व विधान पार्षद सह राजद जिलाध्यक्ष रोमा भारती, पूर्व विधायक सुनील कुमार पुष्पम, समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र से महागठबंधन के पूर्व प्रत्याशी सन्नी हजारी आदि लोग मौजूद थे
Also Read : Ranchi Crime News : रांची में अज्ञात अपराधियों ने युवक को सरेआम मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस