Bihar Udyami Yojana Registration : खबर बिहार के लोगों के लिए हैं जहां बिहार सरकार के उद्योग विभाग ने मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत नए वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। बिहार राज्य में स्वरोजगार को बढ़ावा देने और बेरोजगारी कम करने के उद्देश्य से चलाई जा रही यह योजना युवाओं, महिलाओं और विभिन्न वर्गों के उद्यमियों के लिए सुनहरा अवसर है। आवेदन की ऑनलाइन प्रक्रिया 25 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 15 मार्च 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं।
Bihar Udyami Yojana Registration: ₹10 लाख तक की आर्थिक सहायता, 50% राशि माफ
मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत चयनित लाभार्थियों को अधिकतम ₹10 लाख तक की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। इस योजना की सबसे खास बात यह है कि कुल स्वीकृत राशि का 50% यानी ₹5 लाख पूरी तरह अनुदान के रूप में माफ कर दिया जाता है। शेष ₹5 लाख लाभार्थी को बेहद कम ब्याज दर या बिना ब्याज (कैटेगरी के अनुसार) आसान किस्तों में चुकाना होता है। यह पहल बिहार में स्टार्टअप और छोटे उद्योगों को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।
Bihar Udyami Yojana Registration: कौन कर सकता है आवेदन?
- यह योजना केवल बिहार के मूल निवासियों के लिए है। सरकार ने इसे चार अलग-अलग श्रेणियों में विभाजित किया है:
- मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (SC/ST) उद्यमी योजना
- मुख्यमंत्री अति पिछड़ा वर्ग (EBC) उद्यमी योजना
- मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना
Bihar Udyami Yojana Registration: मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना
आवेदक की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवार कम से कम 12वीं पास, आईटीआई, पॉलिटेक्निक या डिप्लोमा धारक होना अनिवार्य है। व्यवसाय प्रोपराइटरशिप, पार्टनरशिप या प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के रूप में रजिस्टर्ड होना चाहिए।
Bihar Udyami Yojana Registration: जरूरी दस्तावेज
ऑनलाइन आवेदन से पहले सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें:
- जाति प्रमाणपत्र (महिलाओं के लिए पिता के नाम से)
- निवास प्रमाणपत्र
- मैट्रिक और इंटरमीडिएट का सर्टिफिकेट
- पैन कार्ड और आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी
- बैंक स्टेटमेंट या रद्द चेक (खाता खुलने की तिथि सहित)
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
इच्छुक अभ्यर्थी उद्योग विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.udyami.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वेबसाइट पर ‘रजिस्ट्रेशन’ विकल्प पर क्लिक कर आधार नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करें। OTP वेरिफिकेशन के बाद लॉगिन कर अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और प्रस्तावित बिजनेस प्रोजेक्ट का विवरण भरें। ध्यान रखें कि किसी भी प्रकार की गलत जानकारी देने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: Ideal Public School Pakri में ओलिंपियाड सफल विद्यार्थियों का सम्मान














