Home Mithila Top बिहार झारखंड देश-विदेश धर्म मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा रोजगार राजनीति आईपीएल
---Advertisement---

Darbhanga News: अलीनगर में भाजपा ने मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

On: September 26, 2025 10:01 PM
Follow Us:
Darbhanga News: अलीनगर में भाजपा ने मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती
---Advertisement---

Darbhanga News: भाजपा सांगठनिक जिला दरभंगा पुर्वी अंतर्गत अलीनगर विधानसभा के तारडीह पश्चिमी मंडल स्थित पुतई वार्ड 3 ब्रह्म स्थान प्रांगण में रविवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्री पंकज कंठ ने की। जयंती समारोह में पूर्वी ज़िलाध्यक्ष विनय कुमार पासवान और जिला महामंत्री संजय कुमार सिंह उर्फ़ पप्पू सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

ज़िलाध्यक्ष पासवान ने कहा कि “व्यक्ति से बड़ा उसका व्यक्तित्व होता है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय अद्भुत महापुरुष थे, जिन्होंने व्यक्ति से समाज और समाज से राष्ट्र निर्माण का दर्शन दिया। वे एकात्म मानव दर्शन और अंत्योदय के प्रणेता तथा भारतीय जन संघ के सह- संस्थापक थे।” वहीं, जिला महामंत्री संजय कुमार सिंह “पप्पू सिंह” ने कहा कि “ पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का एकात्म मानववाद न केवल एक राजनीतिक दर्शन, बल्कि समाज के समग्र विकास का सिद्धांत है! दीनदयाल उपाध्याय का अंत्योदय का संकल्प हमें समाज के हर वर्ग, विशेषकर वंचितों और जरूरतमंदों के उत्थान के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने आगे कहां सरलता और सादगी की प्रतिमूर्ति पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन परिश्रम और पुरुषार्थ का पर्याय था।वह कुशल संगठक एवं मौलिक चिंतक थे। सामाजिक सरोकार एवं संवेदना उनके संस्कारों में रची-बसी थी। एक राजनेता होते हुए भी उन्होंने जीवन और जगत के सभी पक्षों एवं प्रश्नों पर गहन चिंतन किया और उसका युगानुकूल चित्र खींचने और उत्तर देने का सार्थक प्रयास किया । और इस नाते वे एक राजनेता से अधिक राष्ट्र-ऋषि थे।

आज उन्हीं के पथ चिन्हों पर नव भारत के विश्वकर्मा देश के यशस्वी प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के मूलमंत्र पर चल रहे हैं और समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों के हित कल्याण में सैकड़ों कल्याणकारी योजनाए चला कर देश को मजबूत भारत का निर्माण कर रहे है ! संजय सिंह ने कहां प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना से 80 करोड़ लोगों को उनके घरों में राशन दे रहे हैं।

Also Read: Rohtas News: बिक्रमगंज कोर्ट में पेश हुए अभिनेता पवन सिंह, जानिए क्या हैं पूरा मामला

इस दौरान पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ता और घनश्यामपुर प्रखंड के पूर्व अध्यक्ष श्री दिलीप कुमार झा जी ने आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष विनय पासवान जी ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई। सदस्यता ग्रहण करने के बाद दिलीप झा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रेरणा से प्रेरित होकर आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष सुधा देवी, मंत्री शिला पासवान, अतिपिछड़ा मोर्चा ज़िलाध्यक्ष रामकरण दास, विधानसभा संयोजक सुजीत चौधरी, प्रभारी राहुल कर्ण, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष चंदन सिंह,शिवशंकर झा,बलराम सिंह,बलराम झा,रामदत्त पासवान,प्रेम शंकर झा,जयप्रकाश कंठ,सुनील कुमार झा, रंजीता देवी,बबीता देवी,गीता देवी,श्यामा देवी,सावित्री देवी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Kumari nandni

Mithila Top

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भालपट्टी थाना क्षेत्र में जमीन विवाद पर बवाल, आईटीआई कॉलेज पर जेसीबी से हमला

भालपट्टी थाना क्षेत्र में जमीन विवाद पर बवाल, आईटीआई कॉलेज पर जेसीबी से हमला

मिथिला स्टूडेंट यूनियन ने राज्य कैबिनेट के निर्णय का स्वागत किया, चीनी मिल बहाली पर सरकार से मांगा ठोस रोडमैप

मिथिला स्टूडेंट यूनियन ने राज्य कैबिनेट के निर्णय का स्वागत किया, चीनी मिल बहाली पर सरकार से मांगा ठोस रोडमैप

सनहपुर PACS अध्यक्ष राम बालक महतो और मैनेजर पर 116 क्विंटल धान गबन का FIR

सनहपुर PACS अध्यक्ष राम बालक महतो और मैनेजर पर 116 क्विंटल धान गबन का FIR दर्ज

बिना खरीद के 433 क्विंटल धान का फर्जी स्टॉक दिखाया, गोदाम खाली—सनहपुर पैक्स में बड़ा घोटाला बेनकाब

LNMU दीक्षांत समारोह से पहले घटिया पाग-चादर को लेकर छात्रों का हंगामा, कुलपति आवास का घेराव

LNMU दीक्षांत समारोह से पहले घटिया पाग-चादर को लेकर छात्रों का हंगामा, कुलपति आवास का घेराव

भूदान में मिली दलित महादलित की जमीन पर भूमाफियाओं की नजर, लोग लगा रहे न्याय की गुहार

Darbhanga News: भूदान में मिली दलित महादलित की जमीन पर भूमाफियाओं की नजर, लोग लगा रहे न्याय की गुहार

दरभंगा की सभी सीट पर एनडीए का क्लीनशीप, जीवेश मिश्रा लगातार तीसरी बार बनें विधायक

दरभंगा की सभी सीट पर एनडीए का क्लीनशीप, जीवेश मिश्रा लगातार तीसरी बार बनें विधायक

दरभंगा में आर.के. मिश्रा का धरना बना जनआंदोलन, मिथिला के सम्मान के खिलाफ एकजुट हुई जनता

दरभंगा में आर.के. मिश्रा का धरना बना जनआंदोलन, मिथिला के सम्मान के खिलाफ एकजुट हुई जनता

11 नवंबर से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे पूर्व DG आरके मिश्रा

Darbhanga News: 11 नवंबर से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे पूर्व DG आरके मिश्रा

दरभंगा में फर्जी पुलिसकर्मी गिरफ्तार, शादी के लिए बना पुलिसवाला!

Darbhanga News: दरभंगा में फर्जी पुलिसकर्मी गिरफ्तार, शादी के लिए बना पुलिसवाला!

बिहार के सुरेश झा ने बनाया ताजमहल पर फिल्म, बॉलीवुड से हॉलीवुड तक मचा धमाल!

Darbhanga News: बिहार के सुरेश झा ने बनाया ताजमहल पर फिल्म, बॉलीवुड से हॉलीवुड तक मचा धमाल!

कुशेश्वरस्थान के सुघराईन जिले के चार मतदान केंद्रों पर शून्य मतदान, ग्रामीणों ने किया बहिष्कार

Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान के सुघराईन जिले के चार मतदान केंद्रों पर शून्य मतदान, ग्रामीणों ने किया बहिष्कार

Leave a Comment