Hurun Rich List 2025: भारत अब अरबपतियों का नया केंद्र बनता जा रहा है। एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 जारी हो गई है और इस साल देश में अरबपतियों की संख्या 350 से ज्यादा हो गई है। खास बात यह है कि मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर शख्स बने हुए हैं और इस बार भी वह रैंकिंग में नंबर-1 पर हैं।
वहीं, बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान पहली बार बिलियनेयर्स क्लब में शामिल हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 13 सालों में भारत में अरबपतियों की संख्या छह गुना बढ़ गई है। सूची में शामिल अरबपतियों की कुल संपत्ति 167 लाख करोड़ रुपये है, जो भारत की जीडीपी का लगभग आधा है। रोशनी नादर पहली महिला अरबपति हैं, जिन्होंने टॉप-3 में जगह बनाई है और भारत की सबसे अमीर महिला बन गई हैं।
Also Read: Jharkhand Weather News: झारखंड में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट, सतर्क रहने की अपील
सूची में 31 वर्षीय अरविंद श्रीनिवास (परप्लेक्सिटी संस्थापक) 21190 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ भारत के सबसे कम उम्र के अरबपति बन गए हैं। 12490 करोड़ रुपए की नेटवर्थ के साथ शाहरुख खान पहली बार इस लिस्ट में शामिल हुए हैं।
Hurun Rich List 2025: दुनिया के सबसे अमीर एक्टर शाहरुख खान
हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 के मुताबिक, शाहरुख खान की कुल संपत्ति अब 1.4 बिलियन डॉलर यानी करीब 12490 करोड़ रुपये हो गई है। इसके साथ ही वह अब दुनिया के सबसे अमीर अभिनेताओं में नंबर वन बन गए हैं।