Darbhanga News: बिहार विधानसभा चुनाव मे जदयू ने दरभंगा ग्रामीण से जदयू ने अपने जिलाध्यक्ष ईश्वर मंडल को उम्मीदवार बनाया है। इससे जदयू कार्यकर्ताओं मे काफ़ी हर्ष है। प्रदेश नेतृत्व ने हाल मे ही गोपाल मंडल को जिलाध्यक्ष पद हटाकर एक समान्य कार्यकर्ता को जिलाध्यक्ष बनाया था। अब जदयू ने उनपर भरोसा जताते हुए ग्रामीण से उम्मीदवार बनाया है। इस दौरान बातचीत करते हुए जदयू जिलाध्यक्ष ने कहा की 16 अक्टूबर को नामांकन करने जा रहे है। जिसमे बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार दरभंगा आ रहे है। नामांकन के बाद मुख्यमंत्री पोलो मैदान मे जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
इसे भी पढ़ें: राजद से ललित कुमार यादव और जन सुराज से बिल्टू सहनी ने दाखिल किया नामांकन पत्र
वही शहरी विधानसभा से भाजपा ने राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी पर छठी बार भरोसा जताया है। संजय सरावगी ने प्रेसवार्ता कर बताया कि वो बुधवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन मे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ साथ NDA के कई नेता आ रहे है। वही उन्होंने बताया कि नामांकन के बाद माड़वारी उच्च विद्यालय मे एक जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
इसे भी पढ़ें: जेडीयू सांसद अजय कुमार मंडल ने दिया इस्तीफा,जानिए क्या हैं पूरा मामला