Ranchi News: खबर झारखंड के रांची से हैं जहां सीएम हेमन्त सोरेन रांची के जगन्नाथपुर स्थित नवनिर्मित विधायक आवासीय परिसर में आयोजित “76वें राज्यव्यापी वन महोत्सव-2025” में शामिल हुए. इस मौके पर उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और राज्य को हरा-भरा झारखंड बनाने की प्रतिबद्धता दोहरायी.
नवनिर्मित विधायक आवासीय परिसर जगन्नाथपुर रांची में आयोजित “76 वां राज्यव्यापी वन महोत्सव-2025” में मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM विधायक श्रीमती @JMMKalpanaSoren एवं अन्य शामिल हुए।#Jharkhand @JharkhandVan pic.twitter.com/wL95Hw2aMP
— Office of Chief Minister, Jharkhand (@JharkhandCMO) August 1, 2025
मुख्यमंत्री ने कहा कि वृक्षारोपण न केवल पर्यावरण की रक्षा का बल्कि भावी पीढ़ियों की सुरक्षा का भी साधन है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विधायक, अधिकारी और स्थानीय लोग शामिल हुए. वन विभाग द्वारा आयोजित इस महोत्सव ने जनभागीदारी से हरियाली को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की।
Also Read: Jharkhand VidhanSabha: कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में शामिल हुए सीएम हेमंत सोरेन…