Ram Janki Tapovan Mandir : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सनातन आस्था को नई दिशा देते हुए श्री राम जानकी तपोवन मंदिर का शिलान्यास किया. इस अवसर पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई और पूरे धार्मिक रीति-रिवाज के अनुसार कार्यक्रम संपन्न हुआ। मंदिर निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखा गया.
शिलान्यास के बाद अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मंदिर राज्य के लोगों की गहरी आस्था से जुड़ा है. उन्होंने कहा, “श्री राम जानकी मंदिर की नींव सिर्फ ईंट-पत्थरों से नहीं बनी है, बल्कि इसमें लोगों की आस्था और विश्वास की मजबूत नींव है। हम इस भावना को और आगे ले जाने का प्रयास करेंगे।”
उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार सभी धर्मों की आस्था का सम्मान करती है और धार्मिक स्थलों के विकास में भागीदारी सुनिश्चित कर रही है.मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि इस तपोवन मंदिर के निर्माण से न केवल धार्मिक भावनाएँ मजबूत होंगी बल्कि क्षेत्र में पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
आज रांची स्थित श्री राम जानकी तपोवन मंदिर के नवनिर्माण के शुभ अवसर पर आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुआ। आने वाले समय मे भव्य बनेगा श्री राम जानकी तपोवन मंदिर। आज इस अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। pic.twitter.com/zU6C6gs6zf
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) April 14, 2025
इस पूरे कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, स्थानीय जन प्रतिनिधि, पुजारी और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे. मंत्रोच्चार और वैदिक रीति से पूजा-अर्चना से माहौल भक्तिमय हो गया। लोगों ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह मंदिर आने वाली पीढ़ियों के लिए आस्था का केंद्र बनेगा.
Also Read : 30 फीट ऊंचे खूंटी झूले पर झूले डुमरी विधायक जयराम महतो