Dadai Dubey Passes Away: खबर राजधानी दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल से हैं जहां झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद ददई दुबे का दिल्ली में इलाज के दौरान निधन हो गया. वह पिछले कई दिनों से बीमार थे और राजधानी दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। आज देर रात उन्होंने सर गंगा राम अस्पताल में अंतिम सांस ली.
ददई दुबे झारखंड की राजनीति में एक सशक्त और सशक्त आवाज माने जाते थे. ददई पलामू के विश्रामपुर से 6 बार विधायक रह चुके हैं. वह धनबाद लोकसभा सीट से सांसद रहे थे और उन्हें कांग्रेस पार्टी के एक समर्पित सिपाही के रूप में हमेशा याद किया जाएगा।
Also Read: Guru Purnima 2025: गुरुपूर्णिमा के अवसर पर लाडा धाम में उमड़ पड़ी शिष्यों की भीड़
सामाजिक न्याय और आदिवासी अधिकारों की वकालत करने वाले नेताओं में ददई दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। उनके निधन की खबर से पूरे झारखंड में शोक की लहर दौड़ गयी है. कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में गहरा दुख है. पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया है.