Former Prime Minister Manmohan Singh passed away : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन, 92 साल की उम्र में दिल्ली एम्स में ली आखिरी सांस । वही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पहुंची एम्स । पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का निधन, AIIMS ने प्रेस रिलीज में दी जानकारी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आज तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें AIIMS ले जाया गया था।
पीएम नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर जताया शोक
वही पीएम नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर जताया शोक। सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करते हुए कहा भारत अपने सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में से एक डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन पर शोक मना रहा है। साधारण पृष्ठभूमि से उठकर वे एक प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री बने। उन्होंने वित्त मंत्री सहित विभिन्न सरकारी पदों पर कार्य किया और वर्षों तक हमारी आर्थिक नीति पर अपनी गहरी छाप छोड़ी। संसद में उनके हस्तक्षेप भी बहुत ही व्यावहारिक थे। हमारे प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए व्यापक प्रयास किए। डॉ. मनमोहन सिंह जी और मैं उस समय नियमित रूप से बातचीत करते थे जब वे प्रधानमंत्री थे और मैं गुजरात का मुख्यमंत्री था। हम शासन से संबंधित विभिन्न विषयों पर गहन विचार-विमर्श करते थे। उनकी बुद्धिमत्ता और विनम्रता हमेशा देखने को मिलती थी। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं डॉ. मनमोहन सिंह जी के परिवार, उनके मित्रों और असंख्य प्रशंसकों के साथ हैं।
झारखंड बीजेपी के प्रदेश पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर जताया शोक
झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर जताया शोक। सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करते हुए कहा महान अर्थशास्त्री, सहज, सरल एवं सौम्य व्यक्तित्व के धनी पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन की दुखद सूचना से मन व्यथित है। देश के आर्थिक सुधारों में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को यह अपार दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
वही पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा, “यह बहुत दुखद है। वह एक महान प्रधानमंत्री थे जिन्होंने देश की सेवा की। हम अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर रहे हैं और दिल्ली वापस जा रहे हैं… वही बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर जताया शोक। वही देश और विदेश के नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया ।
Also Read : पूर्व PM Dr. Manmohan Singh की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली एम्स में भर्ती



















1 thought on “पूर्व प्रधानमंत्री Manmohan Singh का 92 साल की उम्र में हुआ निधन”