Bihar News: दाथ गांव में दस दिनों तक चले गणेश पूजा महोत्सव का समापन शनिवार को भक्तिमय वातावरण में मुर्ति विसर्जन के साथ हुआ। पूरे आयोजन में गांव के लोगों ने न केवल भक्ति भाव प्रदर्शित किया, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं की झलक भी देखने को मिली।
सुबह से ही शोभायात्रा की भव्य तैयारियां शुरू हो गई थीं। आकर्षक सजे हुए रथ पर भगवान गणेश की प्रतिमा विराजमान थी। गली- कूचों में ढोल- नगाड़ों, भक्ति गीतों और नृत्य के साथ भक्तगण उल्लासपूर्वक आगे बढ़े। महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सजी हुईं और बच्चे उत्साह से शामिल हुए।
विसर्जन स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार और विधिवत पूजा- अर्चना के बाद प्रतिमा को श्रद्धा पूर्वक जल में विसर्जित किया गया। पूरे वातावरण में “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ “के जयघोष गूंजते रहे।
गणेश पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि गांव की एकता, सांस्कृतिक धरोहर और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। समिति ने आयोजन की सफलता का श्रेय ग्राम वासियों के सहयोग को दिया और अगले वर्ष इसे और भव्य रूप देने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान प्रशासन और पुलिस की सक्रिय भूमिका से पूरे गांव में शांति व्यवस्था बनी रही।
इस अवसर पर चंदन जी, विजय ,गंगा माधव, प्रवीन जी, राकेश, चुन-चुन, रंजीत, हृदय नारायण जी, मनोज, रोशन जी, सहित गणेश पूजा समिति के सभी सदस्य और ग्रामवासी उपस्थित थे।













