Ranchi News : चाईबासा में सर्च ऑपरेशन के दौरान IED ब्लास्ट की चपेट में आने से शहीद हुए जवान सुनील धान को पूरे सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई. इसके बाद राज्यपाल और सीएम हेमंत राजधानी के राज अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने चाईबासा में सर्च ऑपरेशन के दौरान आईईडी ब्लास्ट में घायल हुए 203 कोबरा बटालियन के जवान विष्णु सेनी से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली.
रांची स्थित राज अस्पताल में इलाजरत कोबरा-203 बटालियन के जवान श्री विष्णु सैनी से मुलाकात कर उनके इलाज से संबंधित जानकारी डॉक्टर्स से प्राप्त की तथा उन्हें उत्तम चिकित्सा सुविधा प्रदान करने हेतु निर्देश दिया। कल पश्चिमी सिंहभूम जिले के जराईकेला में सर्च ऑपरेशन के दौरान आईईडी… pic.twitter.com/4lqqyJsQ8t
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) April 13, 2025
इस अवसर पर राज्यपाल ने डॉक्टरों से जवान के इलाज की प्रगति के बारे में जानकारी ली और उनके बेहतर एवं शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.खबरों के मुताबिक, आईईडी बम पहले से ही नक्सलियों ने जमीन के अंदर प्लांट कर रखा था. शनिवार को पुलिस बल के जवान नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन पर निकले थे, लेकिन इसी दौरान अचानक आईईडी ब्लास्ट हो गया.जिससे सुनील धान गंभीर रूप से घायल हो गया। 203 कोबरा बटालियन के आरओ जवान विष्णु सेनी भी घायल हो गये. दोनों जवानों को इलाज के लिए तुरंत विमान से रांची ले जाया गया लेकिन इस दौरान सुनील धान शहीद हो गये.
Also Read : राज्यपाल और सीएम ने शहीद जवान सुनील धान को दी श्रद्धांजलि