Haj House Ranchi : विश्व अल्पसंख्यक दिवस पर हाजी हाउस (Haj House) में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया । वही मंत्री हफीजूल हसन (Minister Hafeezul Hasan) ने रांची हाजी हाउस में मीडिया से कहा जिसके सीने में कुरान(Quran) हो और हाथ में संविधान हो उसे कोई डरा नहीं सकता। केंद्र सरकार को देना ही होगा झारखंड का बकाया। 136000 करोड़ झारखंड की जनता का है केंद्र सरकार से हम इसे लेकर रहेंगे हेमन्त सरकार में अल्पसंख्यक सुरक्षित। अल्पसंख्यकों के लिए पहले भी हमने काम किया है और आगे भी करते रहेंगे। चलती रहेगी विकास की योजनाएं।
जानिए विश्व अल्पसंख्यक दिवस कब मनाया जाता है ? | When is World Minorities Day celebrated?
विश्व अल्पसंख्यक दिवस प्रत्येक वर्ष 18 दिसंबर को मनाया जाता है। यह दिन दुनिया भर में अल्पसंख्यक समुदायों के अधिकारों की रक्षा करने के महत्व को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। 1992 में, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा के लिए एक विशेष घोषणा की थी।
इस दिन का उद्देश्य अल्पसंख्यक समुदायों को उनके अधिकारों, संस्कृति, पहचान, भाषा, और धर्म की रक्षा के लिए जागरूक करना है। अल्पसंख्यक समूहों को अक्सर भेदभाव, हिंसा और अधिकारों की हनन का सामना करना पड़ता है, और इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य इन मुद्दों पर ध्यान आकर्षित करना और उनके खिलाफ जागरूकता फैलाना है।
जानिए विश्व अल्पसंख्यक दिवस की महत्व | Importance of World Minority Day
शांति, सहनशीलता और समावेशिता को बढ़ावा देना। अल्पसंख्यकों के अधिकारों को बढ़ावा देना। भेदभाव और असमानता को समाप्त करना। विभिन्न संस्कृति, धर्म और भाषाओं का सम्मान करना।
Also Read : बोकारो में खुलेआम सड़क किनारे फेंक दी गई जरूरत की Medicines