Madhubani News: मशाल 2024 के तहत शिवगंगा बालिका (Sivaganga Girls School) प्लस टू उच्च विद्यालय मधुबनी में संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सभी खेल विधाओं का संचालन सीआरसी निदेशक अनिता कुमारी, प्राचार्य शिव गंगा गर्ल्स हाई स्कूल एवं समन्वयक आनंद कुमार झा, प्राचार्य नगरपालिका मध्य विद्यालय गांधी बाजार मधुबनी की देखरेख में किया गया। जिसमें चार स्कूलों के अंडर-14 और अंडर-16 वर्ग के बालक-बालिकाओं ने विभिन्न विधाओं में भाग लिया।
इन विद्यालयों में शिव गंगा बालिका उच्च विद्यालय मधुबनी नगरपालिका मध्य विद्यालय गांधी बाजार मधुबनी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय भचछी, मध्य विद्यालय चैनपुर उर्दू शामिल हैं। अंडर-14 में कबड्डी प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में शिव गंगा बालिका उच्च विद्यालय की छात्राएं विजेता रही। वही उत्क्रमित मध्य विद्यालय भछी की छात्राएं उप विजेता रही। अंडर-14 बालक वर्ग में उत्क्रमित मध्य विद्यालय भछी विजेता रहा। वही मध्य विद्यालय चैनपुर उर्दू उपविजेता रहा। अंडर-16 बालिका वर्ग कबड्डी में शिव गंगा बालिका उच्च विद्यालय की छात्राएं विजेता रही। अंडर-14 के खेलों में 60 मीटर दौड़, 600 मीटर दौड़, लम्बी कूद, किक्रेट बॉल थ्रो, साइकलिंग तीन किलोमीटर था। अंडर-16 में 100 मीटर दौड़, 800 मीटर दौड़, लम्बी कूद, क्रिकेट बॉल थ्रो, साइकलिंग इत्यादि था। इन सारे खेल प्रतियोगिता को शिवगंगा बालिका उच्च विद्यालय की प्रभारी खेल शिक्षिका डॉ. मीनाक्षी कुमारी ने कोर्डिनेट किया और निर्णायक मंडल की भूमिका मो. अहसन, मो अकील अहमद ने किया।
सभी खेलों में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अच्छा प्रदर्शन किया। मशाल 2024 खेल प्रतियोगिता में स्कूल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चे संकुल स्तर पर आये। जिन बच्चों ने विभिन्न विधाओं में संकुल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।वही बच्चे आगे चलकर ब्लॉक स्तर पर खेलेंगे। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे सभी खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र एवं मेडल दिये गये। कबड्डी टीम में विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र दिया गया।
इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे और इस खेल प्रतियोगिता को सफल बनाने में अहम भूमिका निभायी. विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित थे। सभी ने सभी खिलाड़ियों को ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा प्रभारी खेल शिक्षक ने बच्चों को आगे खेलने के लिए कैसे तैयार किया जाए इसके बारे में भी जानकारी दी।
सुमित कुमार राउत की रिपोर्ट