Home Mithila Top बिहार झारखंड देश-विदेश धर्म मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा रोजगार राजनीति आईपीएल
---Advertisement---

Jharkhand Weather: झारखंड में आज भारी बारिश की चेतावनी, जानिए किन ज़िलों के लिए येलो अलर्ट जारी

On: August 3, 2025 11:00 AM
Follow Us:
Jharkhand Weather: झारखंड में आज भारी बारिश की चेतावनी, जानिए किन ज़िलों के लिए येलो अलर्ट जारी
---Advertisement---

Jharkhand Weather: झारखंड में एक बार फिर से मॉनसून ने रफ़्तार पकड़ ली है, और इसके चलते मौसम विभाग ने शनिवार की रात भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। आज रविवार 3 अगस्त को राज्य के कई ज़िलों में भारी बारिश की संभावना जतायी गई है। इसे देखते हुए भारतीय मौसम विभाग(IMD) ने येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि राजधानी रांची में मौसम सामान्य रहने के आसार हैं लेकिन बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

किन ज़िलों में भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार झारखंड के पलामू, गढ़वा, लोहरदगा, चतरा, लातेहार, हज़ारीबाग़, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इन ज़िलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसका मतलब है कि लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है क्योंकि भारी बारिश से जैसे अभाव में नदियों का जलस्तर बढ़ना और निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

राजधानी रांची का हाल
राजधानी रांची में आज बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने बताया कि रांची में एक- दो बार हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। हालांकि, यहां के लिए फ़िलहाल कोई येलो या ऑरेंज अलर्ट जारी नहीं किया गया है। तापमान सामान्य बना रहेगा, और अधिकतम तापमान 29-30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

क्या है येलो अलर्ट का मतलब
येलो अलर्ट का तात्पर्य है कि मौसमों की स्थितियां सामान्य से कुछ अधिक प्रभाव डाल सकती है और इसके लिए स्थानीय प्रशासन एवं नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। यह चेतावनी ख़ासकर उन लोगों के लिए होती है जो यात्रा कर रहे हैं या खुले स्थानों पर कार्यरत हैं।

Also read: Darbhanga News: बिरौल में शौच के लिए जा रही महिला से दुष्कर्म का प्रयास…

जनता को एहतियात बरतने की सलाह
भारी बारिश और मौसम की अस्थिरता को देखते हुए आम जनता को विशेष सतर्कता बरतने की ज़रूरत है। सबसे पहले, बारिश के समय अनावश्यक यात्रा से बचना चाहिए, क्योंकि सड़कों पर जलजमाव और फिसलन के कारण दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। बिजली चमकने और तेज बारिश के दौरान लोग खुले स्थानों में न रहें और किसी सुरक्षित स्थान की शरण लें। इसके अलावा, नदियों, नालों और जलस्रोतों के किनारे जाने से परहेज करें, क्योंकि जलस्तर अचानक बढ़ सकता है और बाढ़ की स्थिति बन सकती है।
खेत और खुले इलाकों में काम कर रहे किसानों को सलाह दी जाती है कि वे पूर्वानुमान पर ध्यान दें और ख़राब मौसम की स्थिति में ख़ुद को सुरक्षित स्थान पर रखें। प्रशासन द्वारा जारी अलर्ट और दिशा निर्देशों का पालन करना आवश्यक है ताकि किसी भी संभावित खतरे से बचा जा सके।

झारखंड में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है और अगले 24-48 घंटों तक भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है।
ऐसे में लोगों को मौसम विभाग के अलर्ट का पालन करने और सतर्क रहने की ज़रूरत है। स्थानीय प्रशासन भी स्थिति पर नज़र बनाए हुए है और किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Kumari nandni

Mithila Top

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भालपट्टी थाना क्षेत्र में जमीन विवाद पर बवाल, आईटीआई कॉलेज पर जेसीबी से हमला

भालपट्टी थाना क्षेत्र में जमीन विवाद पर बवाल, आईटीआई कॉलेज पर जेसीबी से हमला

Feel Star Fashion Week 2025: धनबाद में देश का सबसे बड़ा और भव्य फ़ैशन इवेंट होने जा रहा है शुरू

Feel Star Fashion Week 2025: धनबाद में देश का सबसे बड़ा और भव्य फ़ैशन इवेंट होने जा रहा है शुरू

बिहार के सुरेश झा ने बनाया ताजमहल पर फिल्म, बॉलीवुड से हॉलीवुड तक मचा धमाल!

Darbhanga News: बिहार के सुरेश झा ने बनाया ताजमहल पर फिल्म, बॉलीवुड से हॉलीवुड तक मचा धमाल!

झारखंड में कोयला माफियाओं का आतंक! मैथन-टोपचांची में अवैध वसूली, पुलिस बनी मूकदर्शक!

झारखंड में कोयला माफियाओं का आतंक! मैथन-टोपचांची में अवैध वसूली, पुलिस बनी मूकदर्शक!

दरभंगा में तुषार गांधी का सरकार पर हमला- कहा SIR के जरिए वोट का अधिकार छीनने की साजिश

Darbhanga News: दरभंगा में तुषार गांधी का सरकार पर हमला- कहा SIR के जरिए वोट का अधिकार छीनने की साजिश

उत्तर प्रदेश के विधायक केतकी सिंह ने मंच पर फेंका मिथिला का ‘पाग’

Darbhanga News: उत्तर प्रदेश के विधायक केतकी सिंह ने मंच पर फेंका मिथिला का ‘पाग’

राजद से ललित कुमार यादव और जन सुराज से बिल्टू सहनी ने दाखिल किया नामांकन पत्र

Darbhanga News: राजद से ललित कुमार यादव और जन सुराज से बिल्टू सहनी ने दाखिल किया नामांकन पत्र

देवघर में ब्राउन शुगर पीने वालों ने एक व्यक्ति पर किया हमला

Deoghar News: देवघर में ब्राउन शुगर पीने वालों ने एक व्यक्ति पर किया हमला

सेक्टर 6D में मां-बेटे को 15 महीने तक बंधक बनाकर रखा गया, पुलिस ने कराया मुक्त

Bokaro News: सेक्टर 6D में मां-बेटे को 15 महीने तक बंधक बनाकर रखा गया, पुलिस ने कराया मुक्त

Deoghar News: राज्य स्तरीय SGFI खेल प्रतियोगिता में देवघर के बच्चों ने मारी बाजी

Deoghar News: राज्य स्तरीय SGFI खेल प्रतियोगिता में देवघर के बच्चों ने मारी बाजी

दरभंगा में 3 लोगों को जिंदा जलाने के मामले में चार लोगों पर आरोप साबित

Darbhanga News: दरभंगा में 3 लोगों को जिंदा जलाने के मामले में चार लोगों पर आरोप साबित

पूरे बिहार में एनडीए के पक्ष में जबरदस्त लहर है- विनय सहस्त्रबुद्धे

Deoghar News: पूरे बिहार में एनडीए के पक्ष में जबरदस्त लहर है- विनय सहस्त्रबुद्धे

Leave a Comment