Rashtriya khadi and Saras Mahotsav : राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव 2024- 25 का उद्घाटन विधिवत तरीके से मोराबादी मैदान में किया गया। महोत्सव का उद्घाटन मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव एवं रांची के विधायक सीपी सिंह के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव (Rashtriya khadi and Saras Mahotsav) 2024- 25 20 दिसंबर से लेकर 6 जनवरी तक चलने वाला 17 दिनों का ये मेला में विभिन्न तरह के झारखंडी कला एवं हस्तशिल्प कला का प्रदर्शन स्टोलों में देखने को मिलेगा। लघु कुटीर उद्योगों को बढ़ावा से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार ज्यादा मिलेगा।
राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव (Rashtriya khadi and Saras Mahotsav) में इस बार महात्मा गांधी के साबरमती आश्रम के थीम पर आयोजित किया गया है। जिसमें विभिन्न प्रकार के स्टाल बनाए गए हैं। महोत्सव में जीवंत प्रदर्शनी और साबरमती आश्रम आकर्षण का केंद्र होगा। इसमें खादी संस्था, पीएमईजीपी, सरस, फुड स्टॉल, सरकारी स्टॉल लगाए गए हैं। इसमें 500 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं। Rashtriya khadi and Saras Mahotsav में प्रतिदिन विभिन्न वर्गों और बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित किये जायेंगे। महोत्सव में प्रतिदिन कला एवं संस्कृति विभाग की तरफ से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे। बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के झूला आकर्षण का मुख्य केंद्र होगा।
Also Read : JPSC Chairman पद नियुक्त जल्द किया जाए – DevendraNath Mahato