Bihar News: केवटी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डॉ मुरारी मोहन झा ने वोटर अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत माता के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर दरभंगा वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) से प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है।
तेजस्वी यादव और राहुल गांधी की तथाकथित “वोट अधिकार यात्रा” असल में झूठ और ढोंग की यात्रा है।
इन दोनों नेताओं को शर्म आनी चाहिए कि बिहार की पवित्र धरती, माता जानकी की धरती से इन्होंने प्रधानमंत्री जी की माता जी के लिए अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया। क्या यही है इनका संस्कार?
और… pic.twitter.com/5PZw3rr06b
— Dr. Murari Mohan Jha (@jhamurarimohan) August 28, 2025
विधायक झा ने अपने आवेदन में कहा है कि आयोजित वोटर अधिकार यात्रा कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मौजूद थे। इसी दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता मो. नौशाद ने मंच से प्रधानमंत्री मोदी और उनकी माता को लेकर अपमानजनक व अशोभनीय शब्दों का प्रयोग किया।
Also Read: Darbhanga News: ग्रामीण कॉलेजों में PG पढ़ाई की राह हुई आसान, MSU का संघर्ष रंग लाया
विधायक ने कहा कि इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया और देशभर के समाचार माध्यमों पर व्यापक रूप से प्रसारित हुआ है, जिसे देखकर आम जनता में आक्रोश और पीड़ा है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में माता को देवी तुल्य मानना चाहता है और इस प्रकार की भाषा हमारे सामाजिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों का घोर अपमान है। भाजपा विधायक ने मांग की है कि केवल मो. नौशाद ही नहीं, बल्कि उस समय मंच पर मौजूद सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं की पहचान कर उन्हें आरोपी बनाया जाए।