Independence Day: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने पैतृक गांव नेमरा में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस समारोह में उन्होंने झारखंड और देश के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की और राज्यवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई दी।
स्वतंत्रता दिवस की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
झारखण्ड समेत देश के सभी वीर पुरुखों को शत-शत नमन।
जय हिंद!
जय झारखण्ड! pic.twitter.com/mzEMGoSCIS— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) August 15, 2025
इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हर भारतीय के लिए गर्व का दिन है और यह उन वीर शहीदों को याद करने का अवसर भी है जिन्होंने देश की आज़ादी के लिए अपने प्राण न्योछावर किए।
Also Read: Jharkhand News: आईएएस विनय चौबे का जमानत याचिका खारिज, जानिए कोर्ट ने क्या कहा
ग़ौरतलब है कि हाल ही में हेमंत सोरेन के पिता और झारखंड मुक्ति मोर्चा(JMM) के सुप्रीमो शिबू सोरेन का निधन हुआ था। पिता के निधन के बाद से आज ही शिबू सोरेन का दशकर्म भी संपन्न हो रहा है, जिसके कारण यह आयोजन भावनात्मक माहौल में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीण, प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस बल और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। राष्ट्रीय गान, सलामी और देशभक्ति गीतों के साथ समारोह का समापन हुआ।