Jharkhand Ka Mausam: झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग ने 20 से 22 मार्च के बीच रांची और धनबाद समेत पूरे राज्य में तेज हवा, आंधी और बारिश की संभावना जताई है. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद और मौसम केंद्र, रांची के मुताबिक, चक्रवाती घेरा छत्तीसगढ़ से गुजरेगा और देर रात पलामू के रास्ते झारखंड में प्रवेश करेगा.जिसके चलते प्रदेश भर में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
— Mausam Kendra, Ranchi (@mc_ranchi) March 19, 2025
तेज हवा, आंधी और ओलावृष्टि को ध्यान में रखते हुए विभाग ने अलर्ट जारी किया है. दोपहर में हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है. इसे लेकर पूरे राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. संभावना है कि 24 मार्च से मौसम का मिजाज फिर सामान्य हो जायेगा.गुरुवार को रांची का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
Also Read: रवि किशन को मिलेगा “संसद रत्न पुरस्कार 2025”, लोकतंत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मान