Jharkhand Police Constable Admit Card OUT : झारखंड के पुलिस कांस्टेबल उम्मीदवार के लिए खुशखबरी झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने घोषणा की है कि झारखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) 9 फरवरी, 2025 से शुरू होगी। वही योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in/admit-card पर जाकर अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।झारखंड कर्मचारी चयन आयोग( JSSC) फिजिकल टेस्ट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
वही झारखंड पुलिस कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट की तैयारी कर रहे उम्मीदवार झारखंड पुलिस एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर या नीचे दिए गए लिंक से अपना पीईटी हॉल टिकट डाउनलोड (pet hall ticket download) कर सकते हैं। हॉल टिकट परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक है। इसमें परीक्षा स्थल, रिपोर्टिंग समय, परीक्षा समय और अन्य महत्वपूर्ण निर्देशों के बारे में जानकारी का उल्लेख है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) झारखंड पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
झारखंड कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कैसे करें?
- फिजिकल टेस्ट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jssc.nic.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर Important Links सेक्शन में Admit Card सेक्शन पर क्लिक करें।
- अब एक नया पेज खुलेगा वहां JSSC Constable/JCCE 2023 Admit card लिखे हुए लिंक पर क्लिक करें।
- अब एक नई विंडो खुलेगी वहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर सबमिट दर्ज करें।
- जेएसएससी एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा। इसे डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट आउट लें।