Madhubani News : राष्ट्रीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के तीसरे दिन राष्ट्रीय प्रेरणा दूत पुरस्कार समारोह का भव्य आयोजन छपरा के ऐतिहासिक भिखारी ठाकुर सभागार में किया गया। इस अवसर पर देश भर के 30 युवाओं को उनके असाधारण कार्यों और समाज में योगदान के लिए मूल रजत पदक और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। यह आयोजन भारतीय सांस्कृतिक एकता और युवा शक्ति का उत्सव बन गया। महिलाओं एवं पुरुषों पर हो रहे अत्याचार एवं घरेलू हिंसा आदि के खिलाफ वर्षों से संघर्ष करने वाली सशक्त संस्था महिला विकास मंच, मधुबनी के जिला संयुक्त सचिव एवं प्रसिद्ध समाज सेवी Journalist Manish Kumar उर्फ मनीष सिंह यादव राष्ट्रीय प्रेरणा के दूत बने।
[ruby_related heading=”More Read” total=”4″ layout=”1″]
बता दें कि बिहार के छपरा में आयोजित नवें वार्षिकोत्सव समारोह में बिहार सरकार के पूर्व श्रम संसाधन मंत्री,बिहार सरकार सुरेंद्र राम,बिहार राज्य मुखिया संघ प्रदेश अध्यक्ष ,मिथिलेश कुमार,स्वामी अती देवानंद महाराज, सचिव ,रामकृष्ण मिशन आश्रम छपराआईएएस रितेश कुमार ,अमेठी एसडीएम ,इंजीनियर ललित कुमार द्वारा मनीष कुमार को उनके सामाजिक कार्यो एवं महिला उत्थान और पत्रकारिता के दिशा में किए गए पहलो को रेखांकित करते हुए राष्ट्रीय प्रेरणा दूत पुरस्कार 2024/25 से सम्मानित किया गया। मंच पर मौजूद बिहार सरकार के मंत्रियों और अन्य विशिष्ट अतिथियों ने मनीष कुमार के काम की सराहना की और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं.
[ruby_related heading=”Also Read” total=5 layout=1]
कौन है मनीष कुमार
मनीष कुमार बिहार के मधुबनी जिले के जयनगर के मूल निवासी हैं और शिक्षा द्वारा उद्यमिता विकास और प्रबंधन के क्षेत्र में स्नातक हैं। मनीष कुमार समाज में बदलाव लाने के लिए महिला विकास मंच मधुबनी से जुड़े हैं और कई लोगों का घर बसाया है.इस तरह मनीष कुमार पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता में अपनी छाप छोड़े हुए हैं. मनीष जी भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के जिला संयुक्त सचिव भी हैं। उपमंडल इकाई से आरटीआई कार्यकर्ता संगठन भी जुड़ा हुआ है।समाज में अपना बहुमूल्य योगदान दे रहे हैं रोटी बैंक से जुड़कर असहाय लोगों को भोजन भी प्रदान करवाते हैं। मनीष कुमार ने समाज में अपना एक अहम भूमिका निभाकर पहचान बनाए हुए हैं। राष्ट्रीय प्रेरणा दूत पुरस्कार मिलने पर जिला के लोगो में खुशी का हर्ष दिख रहा है, साथ ही जिले के कई राजनेताओं समाजिक कार्यकर्ताओ और पत्रकारो प्रबुद्ध वर्ग के लोगो द्वारा उन्हें बधाई दिया जा रहा है।











