Kartik Maas 2025: हिंदू कैलेंडर के अनुसार, भगवान विष्णु को सबसे प्रिय माना जाने वाला कार्तिक महीना इस साल 8 अक्टूबर 2025 से शुरू होगा और 5 नवंबर 2025 (कार्तिक पूर्णिमा) को समाप्त होगा। ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, यह महीना पुण्यदायी और शुभ फल देने वाला है। इस दौरान स्नान, दान, व्रत और दीपदान से मिलने वाला फल कई गुना बढ़ जाता है।
Kartik Maas 2025: कार्तिक महीना में प्रमुख त्योहार मनाए जाएंगे
उन्होंने बताया कि कार्तिक कृष्ण पक्ष में द्वितीया तिथि के क्षय और नवमी तिथि की वृद्धि के कारण यह पक्ष केवल 14 दिनों का ही रहेगा. पूरे माह श्री लक्ष्मीनारायण की पूजा, तुलसीदल की पूजा और दीपदान का विशेष महत्व रहेगा। इस दौरान करवा चौथ, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज, छठ पर्व और देवउठनी एकादशी जैसे प्रमुख त्योहार मनाए जाएंगे।
Also Read: Darbhanga News: मिथिलांचल के सामाजिक कार्यकर्ता नजरें आलम जदयू में शामिल